20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / आपबीती: आग की लपटों में जला हॉस्टल और धुएं में घुट रहा था छात्रों का दम, पैर टूटा तो किसी के हाथ जले

आपबीती: आग की लपटों में जला हॉस्टल और धुएं में घुट रहा था छात्रों का दम, पैर टूटा तो किसी के हाथ जले

कोटा में कोचिंग हॉस्टल में लगी भीषण आग से बचने के बाद छात्रों ने पत्रिका को बताई आपबीती...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 5 Oct 2019, 6:14 PM IST

Fire in coaching hostel

आपबीती: आग की लपटों में जला हॉस्टल और धुएं में घुट रहा था छात्रों का दम, पैर टूटा तो किसी के हाथ जले

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के नया नोहरा इलाके में स्थित महाकाल कोचिंग हॉस्टल में आग की घटना से छात्रों में भगदड़ मच गई। आग की लपटे तेजी से कमरों की ओर बढ़ रही थी। चारों तरफ चीख-पुकार मच रही थी। जान बचाने के लिए कई छात्रों से छत से छलांग लगा दी। इससे किसी का पैर टूट गया तो किसी की कमर फ्रेक्चर हो गया। वहीं, धुएं के कारण कई छात्रों का दम घुट गया। लोगों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू कर छात्रों को सुरक्षित निकाला। बाद में तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Read More: कोटा में 6 मंजिला कोचिंग हॉस्टल में लगी भीषण आग, जान बचाने को छतों से कूदे बच्चे, कई स्टूडेंट्स चोटिल

आंखों देखा सुनाया हाल...
छात्र रणवीर सिंह ने पत्रिका को बताया कि पांचवीं मंजिल पर सुबह कमरे में सोया हुआ था। पास के कुछ बच्चे दरवाजे पीट रहे थे। जोर-जोर से आवाजें आ रही थी कि आग लगी-आग लगी। मैं भी कमरे का दरवाजा खोलकर नीचे की तरफ भागा। जब नीचे उतर रहा था, तभी रैलिंग पूरी तरह से गर्म थी। रैलिंग से हाथ छू गया। इससे उसका हाथ झुलस गया। जब नीचे देखा... सोफे पर आग की लपटें तेजी से फैली हुई थी। चारों तरफ धुआं ही धुआं था। धुएं के कारण आंखे बंद हो चुकी थी। दम घुटने लगा। विजिलेंस अधिकारी महेन्द्र ङ्क्षसह, गार्ड सूरत सिंह ने बच्चों को कम्बल, बोरी ओढ़ाकर बाहर निकाला। मैं भी बड़ी मुश्किल से बाहर निकला।

दो छात्र झुलसे

प्लास्टिक सर्जन डॉ. आलोक गर्ग ने बताया कि हॉस्टल में आग से यूपी गाजीपुर निवासी छात्र रणवीर सिंह का एक हाथ झुलस गया। जम्मू निवासी छात्र रिषभ चौधरी के दोनों हाथ के दोनों हाथ झुलसे है।

Read More: भृत्युभोज रुकवाने पहुंची पुलिस फोर्स, खाना न बनाने की चेतावनी के साथ हलवाई को भगाया, क्यों, पढि़ए खबर

एक का पैर टूटा, दूसरे की कमर की हड्डी में फ्रेक्चर
अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल देव ने बताया कि हॉस्टल में प्रथम मंजिल से कूदने से यूपी महाराजगंज निवासी छात्र संदीप यादव कमर की हड्डी व एडी में माइनर फ्रेक्चर है। जबकि आजमगढ़ निवासी नीरज यादव का पैर टूटा है। इसका बड़ा ऑपरेशन होगा।

इन्होंने लिया परामर्श

तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में छात्र आकाश मिश्रा, मोहम्मद ग्यासुद्दीन, मोहम्मद वकील घबराट की शिकायत पर डॉक्टर से परामर्श लिया।