अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, सब्जी मंडी, श्रीनाथपुरम अग्निशमन केन्द्र से दमकलों को आरटीडीसी होटल के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंच देखा तो होटल परिसर में बने टेंट गोदाम धधक रहा था। दो दमकलों को होटल के पीछे व एक को आगे से लगाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो और दमकलें मंगाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम में रखा सारा सामान खाक हो गया। अब आग लगने का कारण की जांच की जा रही है।