17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: भंडारे से लौट रहा परिवार की कार में लगी भीषण आग, गाड़ी से कूद कर 6 लोगों ने बचाई अपनी जान

भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात को हनुमान जयंती के भंडारे से लौटते समय अचानक एक कार में आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 1 Apr 2018, 1:55 PM IST

Fire In Car

कोटा . भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात को हनुमान जयंती के भंडारे से लौटते समय अचानक एक कार में आग लग गई। कार में एक ही परिवार के 6 जने सवार थे। वे बाल-बाल बच गए, किसी को कोई चोट नहीं लगी। एक दमकल से आग पर काबू पाया गया।

Read More: हो जाइए तैयार, 48 घंटे में आ ही जंगल की सरकार, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघ आने का काउंन-डाउन शुरू

प्रत्यक्षदर्शी दिनेश मीना ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित गुरुनानक प्लाजा के पास शनिवार रात को अचानक एक कार में आग लग गई। कार में चालक समेत 6 जने सवार थे। आग लगते ही चालक ने घबराकर कार रोकी और वे सभी नीचे उतर गए। इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस और दमकल भी मौके पर पहुंची।

Read More: एके-47 के बाद कोटा पुलिस को मिले स्पेशल बम, इन लोगों पर गिराए जाएंगे यह बम...जानिए कौन है निशाने पर

अग्निशमन अधिकारी अमजद खान ने बताया कि कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिसे एक दमकल से काबू पा लिया। जानकारों के अनुसार दादाबाड़ी निवासी एक परिवार के 6 जने स्टेशन क्षेत्र में हनुमान जयंती के भंडारे में गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।

Read More: हाईटेक चोर: हाई प्रोफाइल चोरी के लिए लग्जरी ट्रेनों में करवाया जाता है रिजर्वेशन, भेष बदल कर की जा रही प्लानिंग

इधर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
कोटा. न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती अज्ञात पुरुष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आरकेपुरम थाना पुलिस ने बताया कि 26 मार्च को अहिंसा सर्किल से लोगों ने इस व्यक्ति को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के टीबी के वार्ड में भर्ती करवाया था। मृतक की लम्बाई 5 फुट 6 इंच, उम्र करीब 56 साल है, सलेटी कलर की हाफ पेन्ट व चेक की शर्ट पहन रखी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा दिया है।