वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और अच्छी खबर है। जीवन साथी की तलाश में अटूट प्रेमी सारस ने चम्बल में डेरा डाल दिया है। हाड़ौती में अब तक का यह सबसे बड़ा झुंड है। जिसमें 45 से ज्यादा सारस शामिल हैं और ज्यादातर किशोर हैं। जो जोड़ा बनाने के लिए साथी को लुभाने की कोशिश में कलरव करते नजर आए। नेचर प्रमोटर एएच जैदी बताते हैं कि कोटा के आसपास अभी तक अलनिया, परवन नदी और चम्बल में मानस गांव से लेकर इटावा तक सारसों के जोड़े दिखाई देते थे।