1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेरगढ़ पहुंचे ‘कप्तान’, प्रशसंकों का जमावड़ा

फिल्म की शूटिंग में लम्बे बाल व दाढ़ी में दिखे सैफ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 29 Jul 2018, 7:59 PM IST

kota news

शेरगढ़ पहुंचे 'कप्तान', प्रशसंकों का जमावड़ा

बारां/गऊघाट/कवाई. जिले के शेरगढ़ किले व अभयारण्य में फिल्म की शूटिंग के लिए 'कप्तानÓ आखिर रविवार को पहुंच गए। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की एक झलक देखने के लिए किले के बाहर सैकड़ों की तादाद में प्रशंसकों का जमावड़ा रहा, लेकिन भीड़ बढ़ती देख मुख्य गेट पर ही लोगों का रोक दिए जाने से वे सैफ को नहीं देख पाए। शूटिंग रविवार से शुरू हो गई। यह पहला अवसर है जब जिले का कोई पर्यटन स्थल रूपहले पर्दे पर अपनी पहचान बनाएगा।

आए, कुछ घंटे रुके सैफ
कप्तान फिल्म के मुख्य अभिनेता सैफ अली खान दो दिन झालावाड़ में रुकने के बाद तीसरे दिन रविवार सुबह शेरगढ़ पहुंचे। वे किला परिसर में परवन नदी किनारे शूटिंग स्थल पर पहुंचे। सैफ बाद में शूटिंग के दृश्य को लेकर सिर पर लम्बा तिलक लगाए, लम्बे व खुले बालों में अलग ही वेश में थे। कुछ घंटे रुकने व रिहर्सल करने के बाद वे चले गए। शूटिंग स्थल पर दर्जनों की तादाद में कलाकार विदेशी सैनिकों की वेशभूषा में थे।

बच्ची का गला दबा कपड़े फाड़ रहा था, लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ दिया

सुबह से जुटने लगे प्रशंसक
सैफ की एक झलक देखने के लिए आस-पास व जिले के अन्य कई क्षेत्रों से प्रशंसक सुबह ही पहुंचले लगे थे। शुरू में तो टोका-टाकी नहीं हुई, लेकिन बाद में भीड़ काफी बढऩे के बाद फिल्म निर्माण यूनिट के प्रतिनिधियों की ओर से पुलिस की मदद से लोगों को किले के बाहर ही रोक दिया गया।

मासूम को बनाया हवस का शिकार, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

युद्ध के दृश्यों की शूटिंग
यहां युद्ध के दृश्यों की शूटिंग होनी है। युद्ध के लिए लकड़ी के भाले व तलवारें बनाकर उन्हें कई रंगों में गया। कई घोड़े भी मंगवाए गए हैं। नदी में शूट के लिए बांस व लकड़ी एक बड़ी नाव बनाई गई है।