तेरे दोस्त को जानता हूं
अपहर्ता ने फोन पर पुनीत को यह भी कहा कि वह उसके दोस्त मनीष को जानता है। पुनीत के मुताबिक, मनीष मेरा सबसे खास मित्र है, जो रोजाना घर भी आता है। मनीष का नाम लेने पर पुलिस का माथा टनका? कहीं आरोपित का उद्देश्य पुलिस का ध्यान भटकाना तो नहीं? पुलिस ने जांच में पाया कि अपहर्ता ने सारी डिटेल खुद रूद्राक्ष से ही पूछी। माता-पिता के नाम, कामकाज, घर के लैंडलाइन नम्बर और मनीष का भी नाम। पुनीत ने बताया कि रूद्राक्ष उसके एकमात्र दोस्त मनीष को ही जानता है और उसे सिर्फ घर के लैंडलाइन नम्बर ही पता