6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FM Tadka: कोटा की जिंदगी में एंटरटेनमेंट का नया ‘तड़का’

कोचिंग नगरी के युवा हो या फिर बच्चे, बूढ़े हो या फिर महिलाएं। हर किसी की जिंदगी में सोमवार से लगेगा नए क्लेवर का 'तड़का'। जी हां! एफएम तड़का में आज से शुरू हो रहे हैं नए प्रोग्राम्स। जो बदल देंगे आपकी जिंदगी को।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 17 Apr 2017, 10:06 AM IST

एफएम तड़का का रिलॉन्च: आज से नए अंदाज में अपने पसंदीदा आरजे को सुनेगा शहर

कोचिंग नगरी के युवा हो या फिर बच्चे, बूढ़े हो या फिर महिलाएं। हर किसी की जिंदगी में सोमवार से लगेगा नए क्लेवर का 'तड़का'। जी हां! एफएम तड़का में आज से शुरू हो रहे हैं नए प्रोग्राम्स। जो बदल देंगे आपकी जिंदगी को।

एफएम तड़का पर आप गीत तो सुनेंगे ही, साथ में आपको मौका मिलेगा गेम, सेलिब्रिटीज के अनछुए पहलू और सोसायटी को प्रेरित करने के लिए अच्छा कर रहे आम लोगों को जानने का भी। यही नहीं आम आदमी के जीवन पर असर डालने वाली हर बात पर होगी चर्चा। दिनभर की अपनी ड़ास निकालने का भी आपको मिलेगा मौका। महिलाओं से छुपाकर या झूठ बोलने वाले आदमियों पर भी होगी बात। आप हमें एफएम तड़का के सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एफएम तड़का के नाम से सर्च कर सकते हैं।

क्या होगा खास

झकास मॉर्निंग: सुबह 7 से 11 बजे-आरजे देवांगना के साथ सनशाइन स्टोरी में लीक से हटकर काम करने वाले आम लोगों की जिंदगी बयां की जाएगी। इसी शो के पार्ट च्तड़का मारके में आम आदमी पर असर डालने वाली दिनभर की बातों को रोचक तरीके से पेश किया जाएगा। जबकि किसी जानी-मानी हस्ती के अनछुए पहलुओं की च्जमानत जब्त भी इसी शो में होगी।

मेन्टास्टिक शो: सुबह 11 से दोपहर 2 बजे: आरजे जोया के साथ यह शो पूरी तरह से पुरुषों को समर्पित होगा। जिसमें मर्दों के सीके्रट्स और उनकी पसंद पर बात भी होगी।

गेस बॉन्ड: दोपहर 2 से शाम 5 बजे-आरजे समीर रेडियोवाला के साथ च्जागते रहो की तर्ज पर इस शो में आपको कई गेम का मौका मिलेगा। साथ ही पुरस्कार भी जीत सकेंगे।

फ्री-पार्किंग: शाम 5 से 9 बजे-आरजे अमित के साथ आप दिनभर की थकान मधुर गीतों के बीच अपनी ड़ास निकाल कर दूर कर सकेंगे। देश-विदेश में घटी घटनाओं पर व्यंग्य के साथ युवाओं और लोगों के अतरंगी स्टेटस की बातें।

तड़का रीलोडेड: रात 9 से 10 बजे- तड़का पर दिनभर के रोचक मूवमेन्ट्स को इसमें फिर से प्रसारित किया जाएगा।

अनसेन्सर्ड: रात 10 से 1 बजे- आरजे अंकित और गिनी के साथ आप वो सभी बातें कर सकते हैं, जिन्हें लोग अपने करीबियों से करने से कतराते हैं। इसमें ब्रेकअप, अफेयर समेत कई अन्य तरह की बातें हो सकती है।