2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपराधिक मामलों के खुलासे में दांतों का अहम योगदान

दासवानी डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर रानपुर कोटा में फोरेंसिक हाइड्रोलॉजी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दांतों की उपयोगिता के बारे में चर्चा की गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 20 Jan 2018, 2:19 PM IST

Patrika

Patrika

कोटा .

दांत इंसान की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है लेकिन यही दांत आपराधिक मामलो के खुलासे में काम आये तो... दासवानी डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर रानपुर कोटा में फोरेंसिक हाइड्रोलॉजी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दांतों की उपयोगिता के बारे में चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एमबीएस अधीक्षक डॉ. पीके तिवारी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपराधिक मामलों के खुलासे में दांतों का अहम योगदान रहता है। दांतों की बनावट से उम्र का पता भी लगाया जा सकता है वहीं बॉडी के जलने की स्थिति में उसके दांत से व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि फारेंसिक मेडिसिन व फोरेंसिक डेंटिस्टी के सहयोग से कई तरह के मामलों का खुलासा हुआ है।


Read More: 5 साल पुराने मामले में 57.70 लाख रूपए की क्षतिपूर्ति के आदेश

अध्यक्षता दासवानी डेंटल कॉलेज के चेयरमैन केएल दासवानी ने की। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए दंत विशेषज्ञ ने भाग लिया और दांतों के उपचार की अत्याधुनिक तकनीक के बारे में बताया। सम्मेलन में डॉ. प्रियंका, डॉ. ओपी जसूजा, डॉ. अमन चौधरी व प्रियंका कपूर ने नई दंत चिकित्सा के विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम दंत कॉलेज के दंत विशेषज्ञ डॉ.अनिल पांडे, डॉ. कपिल पाइवाल द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर दासवानी कॉलेज के चेयरमैन विजय दासवानी व अनिल दासवानी भी उपस्थित रहे।

इधर बच्चे फिर गटकेंगे दवा

कोटा. जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान दो चरणों में 28 जनवरी एवं 11 मार्च 2018 को होगा। इसमें चिकित्सा विभाग, एएनएम, आशा सहयोगिनियों, नर्सिंग विद्यार्थी सहित सभी समन्वित प्रयास कर 0 से 5 वर्ष तक के पात्र बच्चो को पोलियों की खुराक पिलाएंगे। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने शुक्रवार को टैगोर सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। इसमें सभी चिकित्सा अधिकारी एवं सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों को निर्देशित किया कि विस्तृत कार्य योजना बनाकर दवा पिलाने का कार्य करने वालों को प्रशिक्षण देकर अभियान को सफल बनाएं।

Read More: कोटा में हो रही बाइक चोरी और रेलवे सम्पत्ति की चोरियों का हुआ पर्दाफाश

पल्स पोलियो दिवस के दिन सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को खुला रखने रखें। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. कृष्णा मीणा ने बताया कि &0 जनवरी से 13 फरवरी तक जिले में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूगता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। पखवाड़े में कई कार्यक्रम होंगे। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके लवानिया ने राजश्री योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, शुभलक्ष्मी योजनाओं में अब तक की प्रगति की पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।