27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
राजस्थान की दीवारों पर ऐसा क्या लिखा है कि कांग्रेस हो रही खुश…पूर्व मंत्री किया खुलासा…सुनिए पूरा बयान
Play video

राजस्थान की दीवारों पर ऐसा क्या लिखा है कि कांग्रेस हो रही खुश…पूर्व मंत्री किया खुलासा…सुनिए पूरा बयान

धारीवाल का तंज , कोटा में आकर ठगे गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 24 Sep 2018, 9:54 PM IST

कोटा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कोटा में हुए दो कार्यक्रमों के बादपूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कहा, भाजपा को राज्य से लेकर केन्द्र तक अब हार साफ नजर आ रही है। दीवारों पर लिखा है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार दोबारा चुनाव नहीं जीत सकती है।

125th दशहरा मेला : फिर गर्माई राजनीति, मेला समिति ने आयुक्त पर लगाए ये आरोप…देखिए वीडियो

यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी अपनी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां बताने के बजाए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम जपते रहे। धारीवाल ने भाजपा नेताओं पर भी तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को शाह के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुमराह किया है।
कोटा में भी स्थानीय नेताओं ने विद्यार्थियों को जबरन कार्यक्रम में बैठाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भीड़ दिखाने की कोशिश की, लेकिन शाह से जबरन कार्यक्रम में लाए गए विद्यार्थी कनेक्ट नहीं हुए। ऐसे में शाह सिर्फ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं पर ही अपनी भड़ास निकल गए। धारीवाल ने आरोप लगाया है कि अमित शाह के कोटा में कार्यक्रमों में स्थानीय नेताओं ने अपनी इज्जत बचाने के लिए कोंचिग और स्थानीय कॉलेज के विद्यार्थियों को जबरन बैठाया। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी समझ आ गया कि यह भीड़ नकली है।