25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / इस बार सवा लाख बच्चों को बंटेंगी नि:शुल्क पुस्तकें

इस बार सवा लाख बच्चों को बंटेंगी नि:शुल्क पुस्तकें

कोटा जिले के प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा से जुड़े 1048 स्कूलों में इस बार सवा लाख से अधिक बच्चों को राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 12 Jun 2018, 12:43 PM IST

books

इस बार सवा लाख बच्चों को बंटेंगी नि:शुल्क पुस्तकें

कोटा. कोटा जिले के प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा से जुड़े 1048 स्कूलों में इस बार सवा लाख से अधिक बच्चों को राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी।


इस बार ग्रीष्मावकाश समाप्त होने से पहले ही स्कूलों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें पहुंच गई। इससे 19 जून को स्कूल खुलने पर कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पुस्तकें मिल जाएंगी। राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल के जिला डिपो से मांग के अनुसार कक्षा 1 से 12वीं तक की पाठ्य पुस्तकों का वितरण नोडल के संस्था प्रधानों को किया जा चुका है। नोडल से पंचायतों में लगे पीईईओ व संस्था प्रधानों के माध्यम से स्कूलों में वितरित कर दी जाएगी।

20 दिन में बन चुके है 2500 से ज्यादा चालान कहीं आप न हो जाए शिकार

कोटा जिले में दादाबाड़ी, भीममंडी, कैथून, सुल्तानपुर, इटावा, खैराबाद, सांगोद ब्लॉकों मेंं नोडल केन्द्र बना रखे हैं। इनमें प्रथम चरण में अब तक दादाबाड़ी को छोड़कर सभी नोडल केन्द्रों पर पुस्तकेंं भेजी जा चुकी हैं। मंगलवार को दादाबाड़ी केन्द्र को पुस्तकें वितरित कर दी जाएंगी। कोटा जिले में माध्यमिक शिक्षा के 305 स्कूलों के 90192 व प्राथमिक शिक्षा के 743 स्कूलों के 40 हजार बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें दी जाएगी।

2.5 करोड़ खर्च करने के बाद आया kota को कचरा पॉइंट मुक्त करने का ख्याल


17 जून तक मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें
नोडल स्कूलों से उनके अधीनस्थ विद्यालयों में 17 जून तक नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित करने को कहा गया है, ताकि ग्रीष्मवकाश समाप्त होते ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो सकेगी। दूसरा चरण 15 जून से 25 तक चलेगा। इसमें बकाया किताबों का वितरण किया जाएगा। खास बात यह है कि पिछले कुछ बकाया पुरानी किताबों का भी उपयोग किया जा सकेगा। संस्था प्रधानों की मांग के अनुसार ही किताबें दी जाएंगी।

आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगा माली समाज


इस बार स्कूलों में ग्रीष्मावकाश में ही पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर दिया है। इन पुस्तकों को स्कूल खुलने से पहले नोडल के माध्यम से पीईईओ व संस्था प्रधान को दिया जाएगा।
-शशिप्रकाश गौतम, अवर उपजिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक