20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / बारां में डेढ़ साल की मासूम चूल्हे में गिरी, धधकते अंगारों में सिर से पैर तक झुलसी, बेटी की चीख से कांप उठी मां

बारां में डेढ़ साल की मासूम चूल्हे में गिरी, धधकते अंगारों में सिर से पैर तक झुलसी, बेटी की चीख से कांप उठी मां

Fire Incident: बारां जिले में एक डेढ़ साल की मासूम बालिका चूल्हे में गिर गई। धधकते अंगारों में वह गंभीर रूप से झुलस गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 10 Oct 2019, 1:19 PM IST

 Girl Child Scorching

बारां में डेढ़ साल की मासूम चूल्हे में गिरी, धधकते अंगारों में सिर से पैर तक झुलसी, बेटी की चीख से कांप उठी मां

कोटा. बारां जिले के किशनगंज थानाक्षेत्र के गांव पीपल्दा में घर में खेलते-खेलते एक डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका चूल्हे में जा गिरी। चूल्हे में अंगारों से वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए निकट के चिकित्सालय ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एमबीएस चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

Read More: कोटा दशहरा मेले पुलिस ने जमकर मचाया बवाल, व्यापारियों को पीटा, सामान फेंके, महिलाओं से की अभद्रता

पुलिस ने बताया कि पीपल्दा गांव निवासी डेढ़ वर्षीय मासूम अनेका मीणा गुरुवार सुबह घर में ही खेल रही थी। इस दौरान उसकी मां घर के किसी अन्य काम में व्यस्त थी। खेलते-खेलते बालिका चौक में बने चूल्हे में जा गिरी। चूल्हे में अंगारे गर्म थे, जिससे बालिका बुरी तरह झुलस गई। उसके चिल्लाने पर मां व अन्य परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे चूल्हे से निकालकर निकट के चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को कोटा रैफर कर दिया।

Read More: भामाशाह योजना में खेल: प्राइवेट अस्पतालों के हाथ से निकले 22.61 करोड़ तो मरीजों से करने लगे अवैध वसूली, मंत्री तक पहुंचा मामला

हादसे के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चिकित्सकों ने बताया कि बालिका 50 फीसदी से अधिक झुलस गई। चूल्हे में गिरने से बालिका के सिर के बाल, चेहरा, पेट व शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए हैं। एमबीएस चिकित्सालय के बर्न वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।