
road wage
कोटा. जाको राखे साइयां, मार सके न कोई, बाल न बांका कर सके, जो जग बैरी होई.. यह पंक्ति चरितार्थ हुई रोडवेज के कोटा डिपो वर्कशॉप में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां पर बस की व्हीलग्रीस का काम करते समय जैक टूट जाने के कारण उसके नीचे काम कर रहा प्रशिक्षु मैकेनिक ओमप्रकाश कुमावत बस के नीचे फंस गया। जिसे साथियों ने तुरंत दूसरा जैक लगाकर बाहर निकाला।
Read More:डिग्री तो दूर राजस्थान की एक ऐसी यूनिवर्सिटी जो नहीं बाट पा रही सर्टिफिकेट
मैकेनिक मुलकराज ने बताया कि सुबह 10 बजे आरजे 20 पीबी 0429 की व्हीलग्रीस का काम चल रहा था। प्रशिक्षु मैकेनिक बस के टायर खोलने के लिए जैक लगा रहे थे। अचानक पीछे का जैक टूट गया और ओमप्रकाश बस के नीचे रह गया। पहले तो हम सब घबरा गए, लेकिन कर्मचारियों ने तुरंत दूसरा जैक लगाकर बस को उठाया और ओमप्रकाश को बाहर निकाल लिया। किस्मत अच्छी रही कि जहां ओमप्रकाश काम कर रहा था। वहां पर उसे गैप मिल गया और बस का वजन उसके ऊपर नहीं आया। हालांकि पैर में लग जाने के कारण उसके चार टांके आए हैं।
Updated on:
20 Jun 2018 08:43 pm
Published on:
20 Jun 2018 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
