17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! कोटा में फिर से सक्रिय हुआ चोर गिरोह, एक ही रात 6 मकानों के ताले तोड़ उड़ा ले गए लाखों का सोना

कोटा में चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। एक ही रात में अलग-अलग जगहों पर 6 मकानों के ताले तोड़ लाखों का सोना चुरा ले गए।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

May 14, 2018

Thief Gang Active in kota

कोटा . बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित हाथीखेड़ा गांव में चोरों ने रविवार देर रात धावा बोला। चोरों ने एक साथ 6 मकानों के ताले तोड़े और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Read More: राजावत का 'राजा' पर हमला: दुष्यंत बंद करो 2 लाख राजपूतों को छोड़ छोटी जातियों को ढोक लगाना

स्थानीय पार्षद दौलतराम मेघवाल ने बताया कि रविवार देर रात गांव में करीब आधा दर्जन से अधिक चोर घुसे। उन्होंने पूरे गांव में अलग-अलग जगहों के 6 मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों के ताले तोड़े। मकानों की आलमारियों में रखे सामानों को बिखेर दिया। एक घर को छोड़कर शेष घरों से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर, नकदी, गेहूं के कट्टे व कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। एक घर में जाग होने से चोर भाग गए। हालांकि कुछ लोगों ने चोरों को भागते हुए देख लिया। सोमवार को इसका पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका देखा।

OMG! मुंबई में ऐशोआराम की खातिर कर डाला यह गुनाह...

पार्षद ने बताया कि देवीलाल रैगर व उनकी भाभी सुनीता कमलेश्वर महादेव ढोकने गए थे। इनके अलावा छोटूलाल, धन्नालाल, अशोक कुमार के यहां भी चोरों ने हाथ साफ किए, जबकि हेमराज के घर के ताले तो तोड़ दिए, लेकिन जाग होने से सामान नहीं चुरा सके। इधर बोरखेड़ा पुलिस ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट आई है। मामले की जांच की जा रही है।

इधर, जानलेवा हमले के आरोपित को 3 साल की सजा

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में 4 साल पहले जानलेवा हमला करने के आरोपित को अदालत ने सोमवार को 3 साल कठोर कैद की सजा व 12 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है। फरियादी करनदीप सिंह ने 24 अगस्त 2014 को रेलवे कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा था कि उसकी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर चंदन पासी से कहासुनी हुई थी। इस कारण चंदन और उसका भाई उससे रंजिश रखते थे।

Read More: दलित समाज ने भरी हुंकार, गुंजल को पार्टी से निष्काषित नहीं किया तो बस्तियों में घुसने नहीं देंगे भाजपा नेताओं को


23 अगस्त को चंदन ने उसे रेलवे ग्राउंड में बुलाया। वहां चंदन व उसके भाई ने उसके साथ आए अरमान व अरबाज पर चाकू से हमला कर दिया। वह बीचचाव करने आया तो उस पर भी चाकू से जानलेवा हमला किया। इससे उसे गम्भीर चोट लगी। इस पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में 10 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जानलेवा हमले का दोषी पाए जाने पर आरोपित पूनम कॉलोनी निवासी चंदन पासी को 3 साल कठोर कैद की सजा से दंडित किया। साथ ही, उस पर 12 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया।