कोटा। रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए एक नई योजना ‘किसी का टिकट, किसी का सफर’ शुरू की है। इसके तहत यात्री अपने टिकट को अपने परिजन को स्थानान्तरित कर सकेंगे। इससे वह यात्रा के लिए नए टिकट लेने व आरक्षण में टिकट कन्फर्म करवाने के झंझट से बच जाएंगे। रेलवे इस टिकट ट्रांसफर स्कीम से लोगों को जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहा है। रेलवे ने योजना का ट्वीट भी किया है। रेलवे ने लोगों को जागरूक करने के लिए टैगलाइन का पोस्टर भी ट्वीट किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ उठा सकें।