
Chambal River Front Ticket: चंबल रिवर फ्रंट पश्चिमी किनारे (वेस्टर्न साइड) का किराया कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से 200 रुपए से घटाकर एक चौथाई कर दिया गया है। अब महज 50 रुपए का टिकट लेकर कुन्हाड़ी की ओर रिवर फ्रंट के नजारे देख सकेंगे। इसमें एलईडी गार्डन का भी बिना अतिरिक्त चार्ज लुत्फ लिया जा सकेगा। पश्चिमी किनारे पर कम मोन्यूमेंट होने के कारण काफी कम पर्यटक पहुंच रहे थे। लोगों की ओर से रिवर फ्रंट का किराया कम करने की भी मांग हो रही थी।
रिवर फ्रंट के दोनों किनारों को देखने के लिए अब भी प्रति व्यक्ति टिकट 200 रुपए होगा। इसमें चंबल रिवर फ्रंट के दोनों किनारे देखे जा सकेंगे। रिवर फ्रंट के एक किनारे को देखने के बाद पर्यटकों की सुविधा के लिए बोट सुविधा मुहैया करवाई गई है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपए टिकट होगा। रिवर फ्रंट में बोटिंग के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का टिकट लेना होगा।
चंबल रिवर फ्रंट के पश्चिमी घाट का किराया 50 रुपए कर दिया गया है। पर्यटकों को यहां एलईडी गार्डन के लिए भी अलग से चार्ज नहीं देना होगा।
कुशल कुमार कोठारी, सचिव, केडीए
Updated on:
31 Dec 2024, 3:23 PM IST
Published on:
31 Dec 2024, 3:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.