25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में तबादलों की बाढ़, धड़ाधड़ बदले इन विभागों के अफसर, जानिए, कौन कहां गया…

officer's transferd: राज्य सरकार ने हाड़ौती में कार्यरत सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों के धड़ाधड़ तबादले कर दिए।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 1 Oct 2019, 5:12 PM IST

 transfer of government servant

राजस्थान में तबादलों की बाढ़, धड़ाधड़ बदले इन विभागों के अफसर, जानिए, कौन कहां गया...

कोटा. राज्य सरकार ने हाड़ौती में कार्यरत सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों के धड़ाधड़ तबादले कर दिए। निकाए चुनाव के साथ ही तबादलों की भी बाढ़ आ गई। रसद विभाग, विद्युत निगम, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को हाड़ौती में इधर-उधर किया है। जानिए, किसको कहां लगाया गया है।

रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी व निरीक्षक बदले
राज्य सरकार ने रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों और निरीक्षकों को इधर-उधर किया है। हाड़ौती में भी ज्यादातर प्रर्वतन अधिकारियों को बदल दिया गया है। कोटा रसद विभाग की प्रर्वतन अधिकारी संध्या सिन्हा को बारां भेज दिया गया है। सिन्हा अर्से से कोटा में कार्यरत थी। यहां अजमेर से रेणुका चतुर्वेदी को भेजा गया है। जोधपुर में प्रर्वतन अधिकारी ओमप्रकाश पूनियां को कोटा लगाया गया है। बारां के प्रवर्तन अधिकारी शिवजीराम जाट को बूंदी भेज दिया गया है। अलवर से प्रशांत यादव को झालावाड़ तबादला किया गया है। प्रर्वतन निरीक्षकों में भरतपुर से अर्पित अग्रवाल, अदिति जगरवाल झालावाड़ तथा रामस्वरूप चौधरी को बारां लगाया गया है।

Read More: दर्दनाक: कोटा मेडिकल कॉलेज में फिर श्वानों ने नोंचा नवजात का शव, मुंह में दबाए दौड़ता रहा इधर-उधर

विद्युत उत्पादन निगम के 80 अभियंताओं का किया तबादला
राज्य स्थानान्तरण नीति के मुताबिक 30 सितम्बर को तबादलों की आखिरी तारीख आते-आते लगभग सभी सरकारी महकमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण की झड़ी लग गई। राज्य विद्युत उत्पादन निगम भी इस जंबो तबादला सूची से बाहर नहीं रह सका। उत्पादन निगम ने थर्मल पावर प्लांटों में कार्यरत मुख्य अभियंता से लेकर कनिष्ठ अभियंता तक के तबादले कर डाले। फिलहाल जारी की गई दो सूचियों में करीब 80 अभियंताओं का तबादला किया गया है। इसमें अधिकांश कोटा थर्मल के हैं। वहीं अक्टूबर के पहले सप्ताह में पदोन्नति सूची जारी होने के बाद इससे भी ज्यादा अभियंताओं के तबादले होने की और आशंका जताई जा रही है।

Read More:हाड़ौती में झमाझम बारिश जारी, गांधी सागर के 8 और जवाहर सागर के 7 गेट खोल 3.77 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, अलर्ट जारी

जिले के 35 डॉक्टर व कार्मिकों के तबादले
चिकित्सा विभाग ने जारी आदेश में कोटा जिले के करीब 35 डॉक्टर व कार्मिकों के तबादले किए हैं। आदेश में बताया गया है कि डॉ. राजेश सामर को सीएचसी कनवास से सीएचसी कैथून, सीएचसी रामगंजमंडी से डॉ. राजीव लोचन को सक्सेना को ईएसआई डिस्पेंसरी नम्बर-4, सीएचसी सुल्तानपुर से डॉ. राजेश खण्डेलवाल को सीएचसी दादाबाड़ी तबादला किया है। इसके अलावा एमबीएस अस्पताल से डॉ. अमित गोयल, एचपी गुप्ता, नरेन्द्र नागर, अरुण शर्मा का तबादला हुआ है।

Read More: राजस्थान में कौन बनाएगा महापौर, जनता या पार्षद, फैसला इसके बाद...भाजपा-कांग्रेस दिग्गजों की उड़ी नींद

मित्तल को महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार
पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय के सोमवार को सेवानविृत्त होने के बाद मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव मित्तल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नए महाप्रबंधक की नियुक्ति होने तक मित्तल ही पश्चिम मध्य रेलवे का कामकाज देखेंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग