7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के बच्चों का दल अमृतसर में फंसा, रेल हादसे के बाद चिंता में परिजनों का बुरा हाल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Nidhi Mishra

Oct 20, 2018

group of school student stuck in Amritsar, parents in tension

group of school student stuck in Amritsar, parents in tension

कोटा। अमृतसर में शुक्रवार रात रेल हादसा होने के कारण कोटा से शैक्षणिक भ्रमण पर गए प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों का दल अमृतसर में फंस गया। हादसे के बाद अमृतसर-मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल को रद्द कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों ने विरोध जताया तो चार घंटे देरी से ट्रेन चलाने का आश्वासन मिला। यात्रियों ने काफी देर तक अनुनय-विनय किया तो चार घंटे बाद यह ट्रेन रवाना हो पाई। यह जानकारी शैक्षणिक भ्रमण पर गए एक छात्र के पिता रविन्द्र श्रीवास्तव ने पत्रिका टीवी को दी। इसके अलावा कोटा जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें भी देरी से आईं। रेलवे सूत्रों के अनुसार पारसनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस 3 घंटे, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस 2 घंटे, मुजफ्फरपुर-बान्द्रा अवध एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से पहुंची।


वहीं अमृतसर के जोड़ा फाटक पर शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आकर लोगों के मारे जाने की घटना के बाद शनिवार को जालंधर-अमृतसर मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दुर्घटना स्थल पर शनिवार को भी काफी भीड़ होने के कारण अमृतसर से जालंधर की तरफ कोई गाड़ी नहीं चल रही है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अमृतसर की तरफ आने जाने वाली पांच रेलगाड़ियों के रास्ते में बदलाव किया गया है जो अमृतसर से वाया तरनतारन हो कर गुजर रही हैं और आठ गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है जबकि कुछ को रास्ते में ही समाप्त कर दिया गया।

ट्रेनों की विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें:

काम की खबर: अमृतसर हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द-कई के बदले रुट