30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hamrah: अदाओं में मां, दुआओं में मां, हमराह में हर जुबां पे रही मां

सागर की लहरों के बीच तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है... जैसे गीत गूंज रहे थे और लोग हमराही बन रविवार की सुबह का आनंद ले रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 13 May 2018, 2:01 PM IST

Hamrah

कोटा . सागर की लहरों के बीच तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है... जैसे गीत गूंज रहे थे और लोग हमराही बन रविवार की सुबह का आनंद ले रहे थे। कुछ ऐसा ही सुखद माहौल था किशोर सागर तालाब की पाल पर। राजस्थान पत्रिका की पहल पर चल रहे हमराह कार्यक्रम में रविवार को मातृत्व दिवस छाया रहा।

Read More: अमृतं जलम अभियान: सूरज की पहली किरण निकलने से पहले श्रमदान में उमड़ा जनसैलाब, चमक उठे प्राचीन कुंड, निखरा बावड़ी का स्वरूप

जेसीआई कोटा स्टार की ओर से मदर्स डे मनाया गया। जिसमें बच्चों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष आशुतोष जैन व चेयरपर्सन मोनिका जैन ने बताया कि स्लोगन में करीब 100 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने तू कितनी अच्छी है,कितनी प्यारी है... मां पर गाना गाया। कविता पाठ किया। कुछ ने मां के साथ डांस किया।

PICS: अमृतं जलम अभियान: श्रम की बूंदें बहाई तो चमक उठा बालाजी कुंड, निखर आई जमुना बावड़ी...देखिए तस्वीरों में

प्रतियोगिता में हिमांशु हाड़ा ने मां एक बैंक है, जिसमें हम अपनी परेशानी और दुख जमा करते है। भगवान हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने मां बनाई है। प्रहलाद शर्मा ने सब कहते है भगवान हर जगह है और हर जगह मेरे लिए मेरी मां है। आदि जैन ने मां तुम बहुत अच्छी हो, मां बहुत प्यारी है जैसे कई स्लोगन लिखे गए।

Read More: सीआई ने थाने बुलाया तो अस्पताल अधीक्षक हुए आग बबूले, कहा-अपना नहीं तो मेरे कैडर का रखो ख्याल

संस्था द्वारा अच्छे स्लोगन लिखने वाले दस बच्चों को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल व आशीष जैन द्वारा दिए गए। इससे पहले कौन बनेगा लक्की विनर प्रतियोगिता हुई। जिसमें सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए। सही जवाब पर विजेताओं को पुरस्कृत किए।

PICS: कोटा की इन कॉलोनियों में पैर रखना मतलब जिंदगी पर दांव लगाना, देखिए तस्वीरों में...

रस्सी के सहारे दिखाई योग क्रियाएं

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से रस्सी के सहारे बच्चों ने योग क्रियाएं दिखाई। उन्होंने बताया कि योग से किस तरह से शरीर स्वस्थ्य रहता है। इससे पहले समिति की ओर से अन्तरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में 19 से 21 जून को सीएडी ग्राउंड पर आयोजित योग दिवस समारोह के लिए पंजीयन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपना पंजीयन करवाया।