5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Happiness city kota campaign: एजुकेशन सिटी के बाद अब कोटा बनेगा हैप्पीनेस सिटी

छोटे से शहर में खुशहाली व नेशनल कॉम्पीटिशन के लिए शांत शैक्षणिक वातावरण से देश-दुनिया के स्टूडेंट्स को रूबरू करा सकेंगे ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 2 Jun 2018, 2:23 PM IST

#Happiness city kota campaign

#Happiness city kota campaign: मैकिंग कोटा, हैप्पीनेस सिटी

कोटा . एजुकेशन सिटी कोटा के शैक्षणिक वातावरण को सालभर स्टूडेंट फ्रैण्डली बनाए रखने के लिए जून में 'मैकिंग कोटा, हैप्पीनेस सिटीÓ कैम्पेन शुरू किया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन के सहयोग से कोचिंग विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल, स्पोट्र्स, काउंसलिंग, केयरिंग, वेलनेस मंत्र जैसे रचनात्मक प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।

Read More: अब कोटा ने भी उठाया मगरमच्छ व वन्यजीवो क़ो बचाने का बीड़ा

इससे वे पढ़ाई व सलेक्शन के साथ शहर से खुशनुमा यादें भी साथ लेकर जाएंगे।अभियान के कन्वीनर युवा इंजीनियर अमन माहेश्वरी ने बताया कि शहर के 20 से अधिक आईआईटीयन व आंत्रप्रिन्योर मिलकर दुनियाभर में कोटा की साख बढ़ाने के लिए 'हैप्पीनेस सिटीÓ कैम्पन चलाएंगे।

अगले सप्ताह इसकी वेबसाइट लॉन्च होगी। इससे प्रत्येक कोचिंग विद्यार्थी सीधे जुड़ सकेगा।अमन ने बिट्स पिलानी के दुबई कैम्पस से बीटेक करने के बाद यूके से मास्टर्स डिग्री ली। उन्होंने बताया कि लंदन कैम्पस में स्टूडेंट्स कोटा को एजुकेशन सिटी बोलते हैं।

वे जानना चाहते हैं कि कोटा में ऐसी क्या खूबियां हैं, जिससे गांवों से मैट्रो शहरों तक के स्टूडेंट्स वहां आकर कोचिंग ले रहे हैं। कोटा के युवा आईआईटीयन व आंत्रप्रिन्योर से बातचीत करके अमन व संयोजक सिद्धार्थ जैन ने कैम्पेन के लिए साझा कार्ययोजना बनाई, ताकि छोटे से शहर में खुशहाली व नेशनल कॉम्पीटिशन के लिए शांत शैक्षणिक वातावरण से देश-दुनिया के स्टूडेंट्स को रूबरू करा सकें।

Read More: सरकार का यह प्रस्ताव चार-चाँद लगा देगा कोटा टूरिज्म में

इससे स्मार्ट सिटी 'हैप्पीनेस सिटी' के रूप में भी लोकप्रिय हो। उन्होंने बताया कि अप्रेल में डब्ल्यूएचओ द्वारा कराए गए हैप्पीनेस इंडेक्स सर्वे में भारत, श्रीलंका व बर्मा से भी पीछे है, इसलिए 'हैप्पीनेसÓ में अग्रणी रहने के लिए एजुकेशन सिटी से पहल की जाएगी।

कोचिंग विद्यार्थियों के लिए ये सुविधाएं