18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा को ग्रीन सिटी बनाने के संकल्प के साथ ऑक्सीजोन में रोपे पौधे, 500 लोगों का बीपी और शुगर जांचा
Play video

कोटा को ग्रीन सिटी बनाने के संकल्प के साथ ऑक्सीजोन में रोपे पौधे, 500 लोगों का बीपी और शुगर जांचा

kota news, kota hindi news, Hariyalo rajasthan campaign, Hamrah programs: राजस्थान पत्रिका की पहल पर आईएल ऑक्सीजोन में रविवार की सुबह शहरवासी जुटे और पौधे लगाकर शहर को हरा-भरा करने का संकल्प किया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 14, 2019

कोटा। राजस्थान पत्रिका ( Rajasthan Patrika ) की पहल पर आईएल ऑक्सीजोन ( IL OXy Zone ) में रविवार की सुबह शहरवासी जुटे और पौधे ( plantation ) लगाकर शहर को हरा-भरा करने का संकल्प किया। इसमें शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों व क्लबों के पदाधिकारियों की भागीदारी रही।

Read More: 4 घंटे बांध से पानी की निकासी रोकी, तीस्ता नदी में डूबी कार का चला पता, एक की लाश मिली 2 की तलाश जारी

कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा ने शीशम का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान अभियान ( Hariyalo Rajasthan Campaign ) की शुरुआत की। उन्होंने पत्रिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रिका की बदौलत ही यह ऑक्सीजोन विकसित हो रहा है। जो यहां हरियाली देख रहे हैं, इसमें पत्रिका की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया की शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाए। शर्मा ने बताया कि कोटा दक्षिण की मुख्य मार्गों व कॉलोनियों में हर घर के आगे पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र अभियान शुरू किया जाएगा।

Read More: गंगटोक जा रहे बूंदी के 3 दोस्‍तों की कार 150 फीट गहरी तीस्ता नदी में गिरी, तेज बहाव में बहे, नहीं लगा सुराग

हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भी पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता पौधे की देखभाल भी करेंगे। जीएम प्लाजा के अध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी प्रकाश जैन, इको डेवलपमेंट कमेटी डॉ. एल.एन. शर्मा, कोटा न्यू हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंतसिंह सोलंकी, लॉयस क्लब की सचिव डॉ. सुषमा आहूजा ने भी पौधे लगाए। पर्यावरण जागरूकता पर लायंस टेक्नो की ओर से मंदिर परिसर में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के संयोजक क्लब अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Read More: राजस्थान सरकार का फरमान, अब बच्चों के मल का सैंपल लेंगे शिक्षक, राज्य में मचा हड़कम्प

जांच के लिए लगा रहा तांता
कोटा संभाग प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स महासंघ की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता और बीपी व शुगर की निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। शिविर में जांच के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसमें करीब 500 लोग लाभान्वित हुए। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. सिद्दीक अंसारी ने बताया कि ह्रदय शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. पलकेश अग्रवाल सेवाएं दी। आधुनिक युग में छोटे चीरे से बाइपास सर्जरी व वाल्व रिप्लेसमेंट की सर्जरी के बारे में लोगों की कॉउसलिंग की । शिविर प्रभारी एस.बी. सुमन ने बताया कि बीपी और शुगर की जांच में डॉ. श्रीनाथ शर्मा, पी.आर. धाकड़, हेमराज प्रजापति, सुल्तान आबिद खान, शादाब खान, विजेन्द्र गौड़ सहित कई चिकित्सकों का सहयोग रहा।