हार्टवाइज ग्रुप की पहल पर आयोजित की जा रही कोटा शहर की पहली हार्टवाइज हाफ मैराथन वॉक-ओ-रन-2018 के लिए शहरवासी तैयार हो रहे हैं। यह उत्साह शनिवार सुबह गणेश उद्यान में आयोजित मैराथन ट्रेनिंग सेशन में दिखा।
शहरवासियों को हाफ मैराथन का प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। एक्सपर्ट कोच प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह रनर्स क्लब का तीसरा सेशन था। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और दौडऩे के गुर सीखे। कोच द्वारा न केवल प्रेक्टिस करवाई गई, बल्कि दौड़ाते हुए प्रारंभिक चरण की शुरुआत भी कर दी गई। सेशन सुबह 7.30 से 9.00 बजे तक चला। हाफ मैराथन दौडऩे के इच्छुक बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी को यह ट्रेनिंग नि:शुल्क दी जा रही है।