17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में लगातार 10 घंटे से झमाझम बारिश, नदी-नाले उफने, स्कूल की दीवार ढही, सड़कें-कॉलोनियां बनी दरिया
Play video

कोटा में लगातार 10 घंटे से झमाझम बारिश, नदी-नाले उफने, स्कूल की दीवार ढही, सड़कें-कॉलोनियां बनी दरिया

Heavy rain in kota Division: हाड़ौती में 4 दिन से झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। नदी-नाले उफन गए। खेत लबालब हो गए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 27, 2019

कोटा. हाड़ौती में शनिवार को चौथै दिन भी झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) हुई। इससे खेतों में पानी भर गया। नदी-नाले उफन गए। पार्वती नदी में उफान आने के कारण खातौली-श्योपुर मार्ग पर यातायात ठप हो गया। बारिश का दौर शुक्रवार रात दो बजे से शुरू हुआ जो शनिवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई और मौसम में नमी होने से गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं, शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। जवाहर नगर, विज्ञान नगर, संजय नगर, सब्जीमंडी, श्रीपुरा, घंटाघर सहित कई इलाकों में सड़कों पर करीब एक फीट पानी भर गया। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। कई जगह घरों में नालों का गंदा पानी घुस गया। एमबीएस व जेकेलोन अस्पतालों का भी यही हाल रहा। इसके अलावा बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र की सिरसा नदी में उफान आ गया। इससे कई घरों में पानी घुस गया। कोटा में सुबह दस बजे आधे घंटे रिमझिम ( Heavy Rain ) बारिश हुई। दोपहर बाद बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटे में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Read More: कोटा में देर रात शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर सुबह तक रहा जारी, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब

इटावा में सरकारी स्कूल की दीवार गिरी
जिले के इटावा क्षेत्र में सुबह से दोपहर एक बजे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इससे सरकारी स्कूल की दीवार गिर गई। पार्वती नदी में उफान आने के कारण दोपहर एक बजे बाद से खातौली-श्योपुर मार्ग पर यातायात ठप हो गया। खातौली-सवाईमाधोपुर मार्ग करीब एक माह से बंद है। सुल्तानपुर क्षेत्र में रात को शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर दो बजे तक जारी रही। सांगोद में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से आधे घंटे तक तेज व चेचट में बारह बजे से पन्द्रह मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। मोड़क में सुबह कुछ समय फुहारें आई। रावतभाटा में मौसम साफ रहा।

Read More: आसमान में दिखा खगोलीय घटना का अद्भुत नजारा, अनोखी रिंग में कैद हुआ सूरज, देखकर हैरत में पड़े लोग

शाहाबाद में 6 इंच बारिश
बारां जिले में तीसरे दिन शुक्रवार को भी जमकर बारिश हुई। दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। इससे गर्मी व उमस से लोगों को खासी राहत रही। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तामपान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह आठ बजे तक बीते चौबीस घंटों में सबसे अधिक बारिश 6 इंच (151 मिमी) शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर दर्ज हुई। कस्बे के निकट सिरसा नदी में उफान आने से निचले क्षेत्रों के मकानों में बरसाती पानी घुसा।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान में 6.22 लाख किसानों को नहीं मिला फसली ऋण, सहकारी बैंकों ने हवा में उड़ाया कांग्रेस सरकार का आदेश

यहां भी बरसे बदरा
बूंदी शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर साढ़े तीन बजे तक बूंदाबांदी होती रही। नैनवां, इन्द्रगढ़, केशवरायपाटन, कापरेन सहित अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई। शाम पांच बजे तक बूंदी में 5, केशवरायपाटन में 5, इन्द्रगढ़ में 15, नैनवां में 21 एमएम बारिश दर्ज की गई।