17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाड़ौती में तेज बारिश से नदी-नाले उफने, कोटा में खातौली-श्योपुर मार्ग बंद, पुलिया पर 11 फीट पानी

Heavy Rain, rivers Overflow: हाड़ौती में शनिवार व रविवार को हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफन गए। खातौली-श्योपुर पुलिया पर 11 फीट पानी आ गया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 26, 2019

Ujad Rivers overflow in kota

हाड़ौती में तेज बारिश से नदी-नाले उफने, कोटा में खातौली-श्योपुर मार्ग बंद, पुलिया पर 11 फीट पानी

कोटा. कुछ दिन ब्रेक के बाद शनिवार देर रात एक बार फिर से हाड़ौती पर इन्द्र मेहरबान हुए। सावन के बाद भादो का बरसना शुरू हुआ तो फिर देर तक बरसता रहा। ( Heavy Rain ) पार्वती नदी में उफान ( parvati river Overflow) आने से राजस्थान-मध्यप्रदेश का सम्पर्क कट गया। (Rajasthan-Madhya Pradesh road closed
) वहीं, खातौली-श्योपुर मार्ग बंद हो गया। ( Khatoli-Sheopur road Closed ) मौसम विभाग के अनुसार कोटा में शाम 5.30 बजे तक 10.8 मिमी बरसात हुई। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 वहीं न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 92 व 78 प्रतिशत रही।

Read More: कैथून बाढ़ : भूख से जंग लड़ रहा 900 से ज्यादा परिवार, दो वक्त की रोटी का इंतजाम भी मुश्किल, हर तरफ बर्बादी के निशां

पार्वती में उफान, खातौली-श्योपुर मार्ग बंद
पार्वती नदी में अचानक आए उफान से खातौली-श्योपुर मार्ग बंद हो गया। रविवार सुबह नौ बजे तक पुल पर 5 फीट पानी था जो शाम पांच बजे तक जल स्तर 11 फीट तक पहुंच गया। देर रात तक भी मार्ग बहाल होने के आसार नजर नहीं आए। ऐसे में सोमवार को भी मार्ग बंद रहने की संभावना है। पार्वती नदी क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात व पानी की आवक के चलते पुल पर मानसून सत्र में अब तक 13 बार मार्ग अवरुद्ध हो चुका है। गत दिनों पार्वती नदी पुल सबसे अधिक पांच दिनों तक डूबे रहने के बाद छठे दिन यातायात बहाल हुआ था। चंबल नदी में पानी की लगातार आवक के चलते खातौली-सवाई माधोपुर मार्ग डेढ़ माह से अधिक समय से बंद है।
केसरिया खाळ उफना, इंद्राणी बांध पर चादर

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान में अब सरकारी स्कूल के बच्चे बनेंगे 'सर्प विशेषज्ञ', इलाज की मिलेगी ट्रेनिंग

बूंदी जिले में बूंदी सहित कई जगहों पर बरसात हुई। इन्द्रगढ़ में सुबह छह बजे से आठ बजे तक तेज बरसात होने से इंद्रायणी नदी, केसरिया खाळ में तेज उफान आ गया। शिवदान सागर तालाब व इंद्राणी बांध पर चादर चलने लगी। बूंदी शहर में सुबह छह बजे से आठ बजे तक रिमझिम बारिश हुई। तालेड़ा, केशवरायपाटन, नैनवां में भी मध्यम दर्जे की बरसात हुई।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त मिलेगी बिजली, विद्युत निगम को बेचने पर मिलेगा पैसा

झालावाड़ जिले में रविवार दोपहर तक बारिश हुई। जिले का अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 24 डिग्री रहा।

बारां शहर में करीब 2 घंटे बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे से 5.30 बजे तक 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।