25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुलिया फाल पर पकड़ रहा था मछली तभी खुल गए राणा प्रताप के 2 गेट, फिर खौफनाक आवाजों के बीच कैसे कटी रात…

Chuliya Waterfall, Rana Pratap Dam: कछोलिया निवासी एक मजदूर को चुलिया फाल में मछली पकडऩा भारी पड़ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 2 Oct 2019, 4:51 PM IST

Youth trapped on Chuliya Waterfall

चुलिया फाल पर पकड़ रहा था मछली तभी खुल गए राणा प्रताप के 2 गेट, फिर खौफनाक आवाजों के बीच कैसे कटी रात...

रावतभाटा. कछोलिया निवासी एक मजदूर को चुलिया फाल में मछली पकडऩा भारी पड़ गया। राणा प्रताप सागर बांध के गेट खुलने से पानी का तेज बहाव हो गया, जिससे वह चट्टनों के बीच फंस गया। पुलिस प्रशाासन ने मंगलवार सुबह 25 मिनट तक बांध के गेट बंद कराकर उसे बाहर निकाला।

Read More: बड़ी खबर: कोटा में एक ही रात 6 गोवंशों की दर्दनाक मौत, जिंदा गायों की आंखें नोंच रहा 'वो'...

एएसआई गोवर्धनलाल ने बताया कि कछोलिया निवासी कालू (40) पुत्र काना भील सोमवार शाम को शराब के नशे में चुलिया फाल पर मछलियां पकडऩे गया था। नशे में होने से चट्टान पर रातभर बैठा रहा। इधर, सोमवार रात को बांध के गेट खुल गए। नशे में होने के कारण उसे गेट खुलने का सायरन भी सुनाई नहीं दिया। जब उसका नशा उतरा तो आसपास पानी था। ऐसे में पूरी रात चट्टानों के बीच में बैठा रहा। उधर, चुलिया फाल पर पानी की चादर चलने से मंगलवार सुबह सात बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने मजदूर को चट्टानों के बीच फंसा देखा तो पुलिस प्रशासन को सूचना दी। एएसआई गोवर्धनलाल मौके पर पहुंचे।

Read More: आबादी के बीच गुजर रही मौत उजाड़ गई परिवार, कफन में लिपटे पिता को देख बोला मासूम-उठ जाओ ना पापा...

सिविल डिफेंस के स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। फिर सिंचाई विभाग से सुबह 10.30 बजे बांध के दोनों गेटों को बंद कराया। जिससे पानी का बहाव कम हुआ। इसके बाद केन्द्रीय औद्येगिक सुरक्षा बल की कॉलोनी के पास से गोताखोरों ने पानी में उतरकर मजदूर को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई। यहां पर उसे धारा 151 में पाबंद किया।

Read More: म्यूजिक सिस्टम ऑन करते समय दो भाइयों को लगा करंट, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

मौके पर लगी लोगों की भीड़
चट्टानों के बीच मजदूर के फंसे होने की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर ही लोगों की भीड़ लग गई। लोग मजदूर को निकालने तक खड़ेे रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार नारायण गिरी गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग