यहां दर्शकों के लिए खोली झांकियां
आदर्श होली संस्था की ओर से नयापुरा में बनाई झांकियां मंगलवार को दर्शनार्थियों के लिए खोल दी गई। झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। देर रात तक लोग आते रहे। शहर में गत दिनों 27 किलो सोना लूट की घटना पर आधारित झांकी को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा राम सेतु, सोने की लंका व अन्य झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी हैं। द्रोणाचार्य और एकलव्य की झांकी व वृद्धाश्रम की झांकी देखकर लोग मोहित हो गए। संस्था के अध्यक्ष राकेश शर्मा राकू ने बताया कि बुधवार को स्कूली बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता होगी। एक मार्च को सारेगामा फैम गायक नितिन कुमार व संचारी बोस मुम्बई प्रस्तुतियां देंगे। उसके बाद अहमदाबाद के सलीम नृत्य व जयपुर के कलाकार प्रस्तुति देंगे।