1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द मिलेगी एससी-एसटी छात्रों को हॉस्टल की सुविधा

साढ़े आठ लाख की लागत से हॉस्टल का निर्माण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 7 Jul 2018, 3:13 PM IST

hostel

hostel

कोटा. कोटा विश्वविद्यालय में एससी-एसटी विद्यार्थियों को जल्द हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। विवि ने नवनिर्मित संत पीपा हॉस्टल को अगले माह विद्यार्थियों के रहने के लिए खोलने का निर्णय किया है। उसके बाद हॉस्टल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Read More:मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद ज्वाइंट काउंसलिंग पर रोक

कुलसचिव संदीप सिंह चौहान ने बताया कि विवि में एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए साढ़े आठ लाख की लागत से संत पीपा हॉस्टल का निर्माण कार्य करवाया गया था। पिछले दिनों दीक्षांत समारोह में आए कुलाधिपति ने इसका उद्घाटन कर दिया, लेकिन कुछ सुविधाएं शेष रहने के कारण शुरू नहीं हो सका्र। अब यहां बिजली-पानी व अन्य सुविधाएं सुलभ हैं। पलंग व अन्य फर्नीचर का काम शेष है।

Read More:बिजनेस में घाटा और घाटे से उबरने के लिये,लिए कर्ज ने मौत के द्वार खोल दिए

135 सीटें, न्यूनतम किराया
छात्रावास में 135 सीटें हैं। छात्रावास में रहने के लिए विवि की ओर से ऑफलाइन एडमिशन किए जाएंगे। हॉस्टल में पांच फ्लोर होने के कारण लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी। हॉस्टल वार्डन व मैनेजर की नियुक्ति कर दी गई है। यहां न्यूनतम किराया लिया जाएगा। ज्वाइंट मैस को विद्यार्थी आपस में संचालित करेंगे।

Read More:बोगस ग्राहक बनकर पकड़ में आया वसूली करने वाला फर्जी प्रशासनिक अधिकारी