इसके बाद पंचायत प्रशासन ने हल्का पटवारी को मौका मुआयना करने के आदेश दिए।
ग्रामीण मनमोहन शर्मा, बिशनलाल गुर्जर, मुकेश नागर व पूर्व वार्ड पंच बिरधीलाल गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार सुबह आलनिया गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां अटल सेवा केन्द्र पर पहुंचे। उन्होंने पट्टों की मांग करते हुए पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गत दिनों यहां लगे पट्टा वितरण शिविर में आलनिया गांव के करीब 35 लोगों ने पट्टा बनाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन पंचायत प्रशासन ने उन्हें अभी तक पट्टे नहीं दिए। वे यहां बरसों से निवास कर रहे हैं। परंतु उन्हें अपना हक नहीं मिल पाया है। पट्टों को पाने के लिए पंचायत कार्यालय के कई बार चक्कर लगा चुके हैं।
ग्रामीणों के बढ़ते विरोध के बाद पंचायत प्रशासन ने मौके पर पटवारी को बुलाया तथा आलनिया गांव में मौका मुआयना के आदेश दिए।