5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा उत्तर कार्यकर्ता सम्मेलन में धारीवाल का आरोप कि विधायक के महल का पट्टा कैसे मिला

कोटा उत्तर विधानसभा के ‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने विधायक प्रहलाद गुंजल पर सीधा हमला बोला।
2 min read
Google source verification
ministers

कोटा उत्तर कार्यकर्ता सम्मेलन में धारीवाल का आरोप कि विधायक के महल का पट्टा कैसे मिला

कोटा. कोटा उत्तर विधानसभा के ‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने विधायक प्रहलाद गुंजल पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में कोटा में गरीबों को पट्टे नहीं बांटे गए, केवल एक ही पट्टा बांटा गया, वह भी महल बनाने वाले विधायक को।

Read More:जीप की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

धारीवाल ने कहा कि यदि महल ही बनाना था तो सेवन वंडर के यहां बनाते ताकि लोग आठवां अजूबा भी देख लेते। धारीवाल ने यह बात उम्मेद सिंह स्टेडियम में शुक्रवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर चाय व पान की दुकान पर चर्चा होनी चाहिए कि कांग्रेस व भाजपा ने क्या कार्य किए।

Read More:UIT ने अपनी गली मोहल्लो में खर्च किये सारे पैसे अब पर्यटन-धार्मिक स्थलों को दिखाया ठेंगा

कांग्रेस की योजनाओं को घर-घर कार्यकर्ता बताएं। हाड़ौती में चार साल में 70 किसानों ने आत्महत्या की है। पिछले दो माह में 8 किसान अब तक फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाने से आत्महत्याएं कर चुके।


भ्रष्टाचार तो हमारे राज में भी हुआ धारीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार तो हमारी सरकार में भी हुआ लेकिन इनकी सरकार में उससे 4 गुना ज्यादा।जीएसटी से महंगाई बढ़ गई, बिजली की दर बढ़ गई, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।

Read More:तेज बारिश के चलते नदी-नालों में आया उफान

प्रदेश में भाजपा के खिलाफ आक्रोश
राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि प्रदेश मे भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है।

बूथ मैनेजमेंट हो लेकिन ओवर कांफिडेंस नहीं रहें। अजमेर सांसद रघु शर्मा ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक गली-गली घूमे लेकिन जनता ने करारा जवाब दिया। 22 उपचुनाव में भाजपा 20 जगह हारी है।


इन्होंने भी किया सम्बोधित
राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार, पूर्व सांसद इज्यराज सिंह, समन्वयक गणेश शंकर पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता, शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने सम्बोधित किया। देहात अध्यक्ष सरोज मीणा, प्रदेश सचिव शिवकांत नंदवाना, पूर्व विधायक पूनम गोयल, करण सिंह, हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला, पूर्व अध्यक्ष गोविंद शर्मा, प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका मौजूद थे।