4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी का साथ छूटा तो चंद घंटे भी नहीं झेल सका जुदाई, अंतिमसंस्कार के बाद पति की भी मौत

डाबी थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुए कार हादसे में जैन परिवार की महिला की मौत होने पर अंतिम संस्कार किया ही था कि उसके पति की भी मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 28 Nov 2017, 9:59 PM IST

Husband Wife

कोटा .

डाबी थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुए कार हादसे में जैन परिवार की महिला की मौत होने पर परिजनों ने मंगलवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया था। वे उनके तीये की व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे। इससे पहले ही शाम को महिला के पति व परिवार के मुखिया की भी सांसे थम गई। एक साथ दो मौतों से पूरे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा।

डाबी थाना क्षेत्र स्थित धनेश्वर में सोमवार को खड़े ट्रक में कार घुसने से बसंत विहार निवासी बाबूलाल जैन समेत उनके परिवार के 5 जने जिनमें पत्नी लाड बाई, पुत्र नवीन, बहू सुनीता व नवीन की सा ली सरोज गम्भीर रूप सेे घायल हो गए थे। जिन्हें एम्बूलें़स की सहायता से तलवंडी स्थित निजी भेजा गया। जहां उनका उपचार किया गया। उपचार के दौरान ही सोमवार रात को बाबूलाल जैन की पत्नी लाडबाई की मौत हो गई थी। जिसका पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों ने मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार किया था। परिजन बुधवार को उनके तीये की व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे। इससे पहले ही मंगलवार शाम को बाबूलाल जैन की भी मौत हो गई। जिनका शव मोर्चरी में रखवा दिय। परिजनों की आंखों के आंसू भी नहीं थे कि इससे पहले ही फिर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाबूलाल का बुधवार को पोस्ट मार्टम होगा।

Read More: अब दूर नहीं होगा मंजीलों का सफर, दूसरों के भरोसे नहीं अब खुद करेंगे राहें तय

जानकारों ने बताया कि बाबूलाल जैन की मौत के कारण लाडबाई का बुधवार को होने वाला तीसरे का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब गुरुवार को दोनों का एक साथ ही तीसरा किया जाएगा। इधर सरोज की हालत भी गम्भीर बनी हुई है।

गौरतलब है कि बसंत विहार निवासी नवीन जैन अपने परिवार के साथ कार से सोमवार को बिजौलिया गए थे। वहां से लौटते समय धनेश्वर के पास उनकी कार खड़े ट्रक में घुस गई थी। जिससे हादसे में कार सवार सभी 5 जने घायल हो गए थे। कार नवीन जैन चला रहे थे। उनके भी हाथ-पैर में चोट है।