23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

nipah की तरह एक बार जिस्म में घर कर लें, तो जान लेकर ही छोड़ते है ये virus

Nipah Virus के अलावा दुनिया में कई ऐसे खतरनाक वायरसों के बारे में, जिसने भारत समेत दुनियाभर में कई लोगों की जानें ली है...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 11 Jun 2018, 8:03 PM IST

nipah

Nishant Sharma kota . केरल के कोझीकोड में खतरनाक Nipah virus की चपेट में आने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है। 25 लोगों के खून में निपह वायरस होने की पुष्टि हो गई है। केरल सरकार ने केंद्र सरकार से इस वायरस से निपटने के लिए मदद मांगी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार, Nipah virus चमगादड़ से फलों में और फलों से इंसानों व जानवरों में फैलता है। निपह के अलावा दुनिया में कई ऐसे खतरनाक वायरसों के बारे में, जिसने भारत समेत दुनियाभर में कई लोगों की जानें ली है...Next slide

marburg

marburg : इसकी गिनती सबसे अधिक खतरनाक वायरसों में होती है। इस virus से संक्रमित होने पर रक्त स्त्राव वाला बुखार होता है। इबोला की तरह ही इससे शरीर में अकड़ पड़ सकती है और शरीर के कई हिस्सों से खून बहना शुरू हो सकता है।

denv

डेंगू वायरस (DENV) से हुए फीवर में भी लगातार खतरा बना रहता है। म'छरों से संबंधित इस virus से दुनिया में सालाना 10 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित होते है। भारत में पिछले साल डेंगू से 260 से अधिक मौतें हुई थी।

bird flu

BIRD FLU बर्ड फ्लू के कुछ वायरस से अक्सर खतरा रहता है, इसमें मौत की आशंका 70 फीसदी तक होती है। हालांकि, H5N1 वायरस से संक्रमित होने का खतरा सबसे कम होता है। यह चिकन के जरिए फैल सकता है। इसके अलावा लास्सा, जूनिन, क्रिमिआ-कॉन्गो, वायर, मैचुपो और किसनुर फॉरेस्ट वायरस की गिनती भी टॉप-10 खतरनाक वायरसों में होती है।

hanta virus

hanta virus भी खतरनाक वायरस की श्रेणी में गिना जाता है। इससे फेफड़ों की बीमारी, बुखार और किडनी फेल हो सकता है। कोरियाई युद्ध के दौरान अमरीकी सैनिकों में संक्रमण फैलने के बाद यह चर्चा में आया था।

kyanasur

kyasanur forest virus : 2016 की शुरुआत में किसनुर फॉरेस्ट वायरस से महाराष्ट्र में लोगों के संक्रमित होने की खबर आई थी। अब तक इससे 332 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 19 की मौत हो गई।

H1N1

H1N1 वायरस: दुनिया भर में चर्चित इस वायरस से होने वाले स्वाइन फ्लू से अकेले भारत में में 5 हजार से अधिक मौतें हो चुकी है। देशभर में इसी साल 8 हजार से अधिक स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए।

ebola

ebola virus : इबोला वायरस की 5 नस्लें हैं। पांचों के नाम अफ्रीकी देशों या क्षेत्रों के नाम पर रखे गए हैं। जैरे, सुडान, ताई फॉरेस्ट, बुंदिबुग्यो और रेस्टन। इनमें जैरे इबोला वायरस सबसे खतरनाक है। इसमें भी मौत की संभावना 90 फीसदी है।