शहर में शुक्रवार को दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों मकबरा के रहने वाले है और उसी टेक्सी ड्राइवर के पड़ौसी है,जो पूर्व में पॉजिटिव आ चुका। अब कटोा में कुल मरीजों की संख्या 33 हो गई है। दूसरी और पुलिस ने कॉल डिटेल से कोटा में कोरोना की एंट्री की वजह पता लगाई है। इसमें पता चला कि तेलघर के बुजुर्ग को उसके दो समधियों की नजह से संक्रमण हुआ था। कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला कि मृतक के एक बेटे का ससुर 5 से 7 मार्च के बीच कोटा में था, जो रामच्रंजी की कौकड़ी रामगंज जयपुर का रहने वाला था। वहीं दूसरे बेटे का ससुर भी 7 से 10 मार्च के बीच में कोटा में ही था। दोनों मृतक के घर परर ही ठहरे थे। कोटा के दो क्षेत्रों में एक साथ कोरोना आउटब्रेक हुआ था। स्टेशन क्षेत्र में यह संक्रमण एक परिवार तक सीमित है जबकि मकबरा क्षेत्र में मरीज के पड़ौसी संक्रमित हो रहे है। इस क्षेत्र से रोज नए पॉजिटिव आ रहे है।