24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट का इंजन फेल, बीच रास्ते में अटकी एक्सप्रेस ट्रेन, मालगाड़ी का लगाया इंजन

Indian Railway, Train: जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रास्ते में इंजन फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब सवा घंटा लेट हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 25 Oct 2019, 12:42 PM IST

train_2.jpg

Due to absence of periodic over hurling Dayoday Express accident

कोटा। जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ( jaipur-mumbai superfast train ) का रास्ते में इंजन फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब सवा घंटा लेट हो गई। बाद में इंजन बदलकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। सूत्रों ने बताया कि जयपुर से आते समय आमली के पास इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इंजन बंद होने से ट्रेन मौके पर ही खड़ी हो गई। बाद में चालक दल ने इंजन को सुधारने का काफी प्रयास किया। सफल नहीं होने पर एक मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को कोटा तक लाया गया। ( Kota Junction ) कोटा में फिर से इंजन बदलकर ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन से रवाना होने का समय शाम करीब 5.30 बजे है, लेकिन इंजन खराबी के चलते कोटा से ट्रेन शाम 6.40 बजे रवाना हुई।

45 मिनट विलम्ब हुई नंदादेवी एक्सप्रेस

तकनीकी खराबी आने से नंदादेवी एक्सप्रेस ( Nanda Devi Express Train ) गुरुवार को कोटा स्टेशन पर करीब 45 मिनट अटकी रही। बाद में खराबी दूर कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। सूत्रों ने बताया कि प्रेशर नहीं आने के कारण ट्रेन प्लेटफार्म से रवाना नहीं हो रही थी। इस खामी को दूर करने के बाद ट्रेन रवाना हो सकी। इसके चलते ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 5.55 की जगह 6.40 बजे रवाना हुई।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग