25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा-पटना एक्सप्रेस अब नहीं जाएगी मथुरा, हर सप्ताह इस दिन निरस्त रहेगी ट्रेन

Indian Railway, Kota-Patna Express train: इस माह कोटा-पटना-कोटा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 4 Dec 2019, 8:00 AM IST

Kota-Patna Express train

कोटा-पटना एक्सप्रेस अब नहीं जाएगी मथुरा, हर सप्ताह इस दिन निरस्त रहेगी ट्रेन

कोटा. इस माह और आगामी माह में कोहरे का प्रकोप बढऩे की आशंका को देखते हुए कोटा-पटना-कोटा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं सप्ताह के एक दिन इस ट्रेन को रद्द रखा जाएगा। कोहरे के दौरान यह ट्रेन मथुरा नहीं जाकर भरतपुर से डायवर्ट हो जाएगी।

Read More: जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट का इंजन फेल, बीच रास्ते में अटकी एक्सप्रेस ट्रेन, मालगाड़ी का लगाया इंजन

गाड़ी संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चलती है। यह ट्रेन आगामी 20 दिसम्बर से 31 जनवरी 2020 तक प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन रास्ते में 23 स्टेशनों पर ठहरती है। इसी तरह गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चलती है।

Read More: राजस्थान में दो जिलों के बीच चंबल नदी के टापू पर मिला नरकंकाल, छोटे भाई का कंकाल देख रो पड़ा भाई

यह ट्रेन 21 दिसम्बर से 25 जनवरी 2020 तक प्रत्येक शनिवार को निरस्त रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13239 और गाड़ी संख्या 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 13238 और गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस 16 दिसम्बर से 31 जनवरी 2020 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन मथुरा-टुंडला-कानपुर के स्थान के बजाय भरतपुर-अचनेरा-मथुरा-कासगंज-फर्रूखाबाद-कानपुर होकर चलेगी।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग