ऐसी बनेगी हवेली
17 मीटर उंची और 9 गुणा 12 इसका साइज है। जिसमें आकर्षक झरोखे, मेहराब, छतरियां, झूमर, तोडियां, आकर्षक लाइटिंग सालिम सिंह की हवेली के मॉडल को आकर्षक करेगी और चंबल किनारे कोटा में रेगिस्तान के हैरीटैज के दर्शन पर्यटकों को हो सकेंगे। इस आकर्षण मॉडल में पर्यटकों के लिए सीढिय़ां और लिफ्ट दोनों सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।