आहूजा ने बताया कि कई बार विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड में रैंक आने के बाद भी बोर्ड पात्रता पूरी नहीं करने के कारण आईआईटी में प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में इन विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी। हालांकि जारी की गई जानकारी के अनुसार बोर्ड पात्रता में रियायत केवल आईआईटी में प्रवेश के लिए ही मान्य है। एनआईटी, ट्रिपलआईटी, जेएफ टीआई में प्रवेश पात्रता को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।