
कोटा. एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का जेईई एडवांस्ड एवं जेईई मेंस का विक्ट्री सेलीब्रेशन शनिवार को लैंडमार्क सिटी स्थित एलन सम्यक कैम्पस के सद्गुण सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित होने के लिए विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ खुशियों से झूमते हुए मंच पर पहुंचे। मंच पर गीत बजते रहे और प्रतिभाओं का जोशीले अंदाज में सम्मान होता रहा। कार्यक्रम में जेईई टॉपर कार्तिकेय गुप्ता को 21 लाख सहित अन्य सफ ल विद्यार्थियों को 96.15 लाख से अधिक के पुरस्कार वितरित किए गए। इससे पहले निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, बृजेश माहेश्वरी एवं एचओडी पीबी सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि एलन ने पिछले छह वर्षों में जेईई एडवांस्ड में तीन बार ऑल इंडिया रैंक वन दी है। हमारी कोशिश रहेगी कि हर वर्ष विद्यार्थियों की सफ लता में वृद्धि होती रहे। कार्यक्रम में नाटक, फैशन शो व अन्त में महारास का आयोजन हुआ।
अद्भुत.. अविश्वसनीय..कोटा कोचिंग की स्तुति ने किया कमाल,
एक ही बार में जेईई, नीट, जिपमेर और एम्स किया क्रेक
गुदड़ी के लाल का सम्मान
कार्यक्रम में दो विद्यार्थी जेईई मेन में चयनित छात्र लेखराज भील व प्रदीप राठौर को गुदड़ी के लाल स्कीम के तहत पुरस्कृत किया। इन दोनों को चार वर्ष बीटेक की पढ़ाई पूरी होने तक प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी।
ऐसे लगी पुरस्कारों की झड़ी
कार्यक्रम में जेईई एडवांस में चयनित कार्यक्रम में 126 विद्यार्थियों को कुल 96 लाख 15 हजार के पुरस्कार वितरित किए गए। टॉप 10 में स्थान बनाने वाले एलन के क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र निशांत अभंगी व कौस्तुभ धीगे को 5-5 लाख का चेक दिया गया। टॉप 20 में शामिल क्लासरूम छात्र जयेश सिंगला, आदित्य बडोला, पार्थ जैन व पार्थ गुप्ता को पदक व 3-3 लाख के चेक दिए। टॉप 50 में रहने वाले विद्यार्थियों को 2-2 लाख के चेक दिए। टॉप 100 में शामिल क्लासरूम कोचिंग छात्रों को 1-1 लाख के चेक दिए। टॉप 500 में शामिल विद्यार्थियों को 21-21 हजार के चेक, मेडल दिए। शेष जेईई एडवांस्ड में चयनित सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप बैग व मिल्टन वाटर बॉटल दिए।