सीबीएसई की अोर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जेईई मेन के प्रथम पेपर की पेन एवं पेपर आधारित परीक्षा की उत्तर कुंजी, स्कैनर द्वारा पढ़े गए रेस्पॉन्स (काले गोलों) के विवरण एवं आंसर शीटों (ओएमआर शीटों) की छवियों के आधार पर सवालों के सही जवाब तैयार कर एक आंसर की 18 से 22 अप्रेल के दौरान वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर प्रदर्शित की जाएंगी। जो छात्र स्कैनर द्वारा पढ़े गए गोलों से संतुष्ट नहीं हैं, वेबसाइट पर ऑन लाइन आवेदन कर तथा एक हजार रुपए प्रति प्रश्न का भुगतान कर 22 अप्रेल तक उस जवाब को चुनौती दे सकेंगे।