प्रवेश में 12वीं बोर्ड के प्राप्तांकों को आधार माना
प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान जैसे वीआईटी वेल्लोर, एसआरएम चेन्नई, यूपीईएस देहरादून, थापर पटियाला, मणिपाल मैंगलोर, पीडीपीयू गांधीनगर, जेपी नोएडा आदि ने अपने प्रवेश में 12वीं बोर्ड के प्राप्तांकों को आधार माना है। इसके अलावा विद्यार्थी जेईई मेन के आधार पर ट्रिपलआईटी बेंग्लूरु, डीटीयू, एनएसआईटी, ट्रिपलआईटी दिल्ली, हैदराबाद, एलएनएमआईटी जयपुर, धीरुभाई अंबानी जैसे संस्थानों के लिए आवेदन कर सकते हैं।