24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीजिए, जारी हो गई JEE Mains Answer Key, देखिए कितने नम्बर पर कहां मिल सकता है आपको एडमिशन

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मैन आफ लाइन के चारों कोड एवं आनलाइन परीक्षा की अधिकृत आंसर की जारी कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 24 Apr 2018, 9:24 PM IST

JEE Mains Answer Key

कोटा . सीबीएसई की ओर से मंगलवार को देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मैन आफ लाइन के चारों कोड एवं आनलाइन परीक्षा की अधिकृत आंसर की जारी कर दी गई। इस वर्ष त्रुटिरहित प्रश्नपत्र होने के कारण विद्यार्थियों को कोई बोनस अंक नहीं मिला है। इस वर्ष 11 लाख 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। विद्यार्थी 27 अप्रेल तक अपनी ओएमआर शीट की स्कैन इमेजज के साथ अपने द्वारा भरे गए उत्तरों के रिकॉर्डेड रेस्पोंस जेईई-मेन की वेबसाइट पर लॉगइन कर देख सकते हैं।

Read More: कम भाव में बिका लहसुन तो किसान ने खेत में खाया जहर, 5 दिन में 2 अन्नदाता की मौत, एक की हालत नाजुक

किस को क्या मिलेगा

कॅरियर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मैन की आंसर की जारी होने के साथ विद्यार्थी रिकॉर्डेड रेस्पोंस द्वारा अपने अंकों का सटीक आकलन कर सकते हैं।

250 से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को टॉप 5 एनआईटी सूरत, वारंगल, तिरछी, इलाहाबाद व जयपुर में कोर ब्रांच मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। 200 से 250 के मध्य अंक होने पर टॉप 5 एनआईटी में अन्य ब्रांचें एवं एनआईटी भोपाल, सूरत, नागपुर, जालंधर, कुरूक्षेत्र, कालीकट, राउरकेला ट्रिपलआईटी इलाहाबाद, बिट्स मिसरा आदि में कोर ब्रांच में प्रवेश मिल सकता है।

Special Story: जीवन में है धन की कमी तो अपनाएं यह उपाए, कुछ ही दिनों में हो जएंगे मालामाल

जिनके अंक 150 से 200 के बीच में आ रहे हैं, उन्हें एनआईटी पुडुचेरी, पटना, सिल्चर, श्रीनगर, रायपुर , आंध्रप्रदेश के साथ ट्रिपलआईटी ग्वालियर, जबलपुर में कोर ब्रांच मिलने की संभावना रहेगी। जिनके अंक 100 से 150 हैं, उन्हें नोर्थईस्ट एनआईटी व नए ट्रिपलआईटी जैसे नागपुर, पुणे, भोपाल, सूरत, लखनऊ, रांची आदि में कोर ब्रांच के साथ कुछ जीएफ टीआई में भी कोर ब्रांच मिलने की संभावनाएं बन सकती है।

जिनके माक्र्स 100 से कम आ रहे हैं, उन्हें भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों को काउंसलिंग के आगे के राउण्ड तक प्रतीक्षा कर सही तरीके से काउंसलिंग में भाग लेने पर एनआईटीए ट्रिपलआईटी की बची हुई सीटों पर प्रवेश मिल सकता है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग