23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Mains result 2018: किसी भी पल जारी हो सकता है रिजल्ट, देखिए इस बार कोटा कोचिंग से कितने टॉपर एडवांस में होंगे सलेक्ट?

देशभर में लाखों स्टूडेंट्स का भविष्य तय करने वाले ज्वांइट एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेंस का रिजल्ट सोमवार सुबह किसी भी पल घोषित हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 30 Apr 2018, 1:00 PM IST

JEE Mains result 2018

कोटा . देशभर में लाखों स्टूडेंट्स का भविष्य तय करने वाले ज्वांइट एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेंस का रिजल्ट सोमवार सुबह किसी भी पल घोषित हो सकता है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार वेबसाइड पर नजर बनाए रखे हुए हैं। अब तक के आंकडों के मुताबिक इस बार भी कोचिंग संस्थान अच्छे रिजल्ट्स का दावा कर रहे हैं।

Breaking News: अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों को बेरहमी से पीटा फिर कमरे में बंद कर लात-घूसों से धुना

हालांकि रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी होना था लेकिन अधिकारिक सूचना जारी नहीं होने से रिजल्ट आने में देरी हो सकती है। सीबीएससी पेपर-1 और पेपर-2 दोनों का रिजल्ट जारी करेगा। कोटा के सभी कोचिंग संस्थान रिजल्ट का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि परीक्षा में करीब 14 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

OMG: ये क्या हुआ कोटावासियों, अब ट्रेन की जगह बस से यात्रा करवा रहा कोटा रेलवे...जानिए क्यों

जेईई मेंस परीक्षा हर साल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इसमें पास होने वाले छात्रों को आईआईटी, एनआईटी, सीएफटीआई में एडमिशन मिलता है। मेंस परीक्षा में पास होने के बाद जेईई एडवांस की परीक्षा देनी होती है। जेईई मेंस में पास होने पर 2 लाख 24 हजार उम्मीदवारों का जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलता है।

Read More: कोटा पुलिस को लुटेरे मिले ना सोना, सिर्फ वाह-वाही लूटी

पिछले साल वीरवाल ने रचा था इतिहास

गत वर्ष ज्वाइंट इंट्रेन्स एग्जाम जेईई मेंस में उदयपुर के छात्र कल्पित वीरवाल ने इतिहास रचा था। इतिहास में पहली बार उन्होंने 360 अंकों में से 360 अंक प्राप्त किए थे। इस छात्र ने उदयपुर में ही कोटा के कोचिंग संस्थान की ब्रांच से तैयारी की थी। उधर, कोटा कोचिंग संस्थानों में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी बड़ी संख्या में इस परीक्षा में सफलता मिली है। सीबीएसई की ओर से गत 2 अप्रेल को ऑफलाइन और 8 अप्रेल को ऑनलाइन एग्जाम आयोजित किया गया था। जेईई मेंस का परिणाम घोषित होने के साथ ही सीबीएसई ने जेईई एडवांस के लिए सफल होने वाले 2 लाख 20 हजार स्टूडेंट की सूची भी जारी की थी।

Big News: सरकार ने कहा- क्यूनोवा की खेती करो, मालामाल हो जाओगे, फसल बेची तो किसानों के हाथ आए 220 रुपए

कोटा में रहता है जश्न का माहौल
जेईई मेंस का परिणाम आने के साथ ही कोटा में जश्न का माहौल हो जाता है। कोचिंग क्षेत्र में उत्साहित छात्र सड़कों पर निकल आते हैं और ढोल की थाप पर जमकर डांस व जोरदार आतिशबाजी कर सफलता का इजहार करते हैं। बड़ी संख्या में कोटा के छात्रों के सफल होने पर संचालकों ने भी इस खुशी में हिस्सा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया। सैकड़ों विद्यार्थियों वाहनों पर रैली के रूप में निकले।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग