23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE MAINS RESULT: पढ़िए ये हैं कोचिंग संस्थानों के दावे

कोचिंग संस्थानों के दावे के मुताबिक शहर से 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 1 May 2018, 3:19 PM IST

JEE MAINS RESULT

कोटा . जेईई-मेन का स्कोर एवं ऑल इंडिया रैंक सोमवार को घोषित होते ही शिक्षा नगरी जश्न में डूब गई है। कोटा के कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सफलता की रोशनी पूरे देश में फैल गई है। कोचिंग संस्थानों के दावे के मुताबिक शहर से 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है। यह आंकड़ा और बढऩे की संभावना है। विद्यार्थी सफलता का सेहरा कोटा की श्रेष्ठ कोचिंग को दे रहे हैं। उनका कहना है कि कोटा जैसा शैक्षणिक माहौल देश में कहीं भी नहीं है।

एलन टॉप 20 में 7, 100 में 24 विद्यार्थी
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के दो विद्यार्थियों ने श्रेष्ठता साबित करते हुए टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया। निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि पार्थ सतीश लटूरिया ने 360 में से 350 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं छात्र भास्कर गुप्ता ने 345 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया है। रात 9 बजे तक परिणामों में टॉप 20 में 7 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 11वीं रैंक पर नवनील सिंघल, 12वीं पर आयुष गर्ग, 13वीं पर लय जैन, 16 वीं करण अग्रवाल तथा 19 वीं रैंक पर यश गुप्ता रहे। टॉप 100 में 24 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।

Read More: World Asthma day: पिज्जा, बर्गर व चाउमीन से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी
कॅरियर पॉइंट के 2500 का चयन
कॅरियर पॉइंट इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट दो जुड़वां भाई गोपाल जैन 31 वीं व गोविंद जैन ने 45 वीं रैंक प्रापत की। अकादमिक निदेशक शैलेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि संस्थान का प्रदर्शन बेहतर रहा। अनुराग कुमार 127 रैंक, सोनू कुमार गुप्ता 155 वीं रैंक, दीपांकर विश्वाकर्मा 189 वीं रैंक, डुग्गीराला रमैया 215 वीं व अंशुमन शुक्ला ने 254 वीं रैंक पर रहे। रात 8 बजे तक संस्थान के 2500 से अधिक स्टूडेंट जेईई एडवांस के लिए चयनित हुए हैं। सीएमडी प्रमोद माहेश्वरी ने बताया कि संस्थान का जेईई मेन डिवीजन वर्ष पर्यन्त छात्रों के एनआईटी में चयन के लिए कार्यरत रहता है।

रेजोनेंस इंस्टीट्यूट से पवन की छठी रैंक
रेजोनेंस के पवन गोयल ने जेईई-मेन परीक्षा में 360 में से 350 अंक प्राप्त कर छठी रैंक प्राप्त की है। रेजोनेंस से टॉप 100 में पवन गोयल के अलावा सुखमन जीत मान की 81 वीं रैंक और उद्धर्श कोटावाला की 97 वीं रैंक है। टॉप 200 में 12 विद्यार्थियों ने नाम दर्ज कराया है। संस्थान के संस्थापक व प्रबंध निदेशक आर.के. वर्मा ने बताया कि जेएनवी बूंदी के 50 विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठे थे, सभी ने जेईई-एडवांस्ड के लिए क्वालीफ ाई कर सफ लता का रिकॉर्ड बनाया है। इन विद्यार्थियों को विद्यालय में ही रेजोनेंस के शिक्षक कोचिंग देते हैं।

Breaking News:देर रात सरकार ने 81 आईएस अफसरों का किया तबादला, गौरव गोयल बने कोटा कलक्टर
मोशन के 1923 विद्यार्थी सफल
मोशन ने सफ लता का परचम फिर लहराया। संस्थान के प्रबंध निदेशक नितिन विजय ने दावा किया कि संस्थान के कुल 3212 छात्रों में से देर रात तक जांचे गए रिजल्ट में से 1923 छात्र सलेक्ट हुए। छात्र पुनीत श्याम सुखा ने 322 अंक लाकर 71 रैंक प्राप्त की है। पुनीत संस्थान के द्रोणा रेजिडेंशियल प्रोग्राम का छात्र है। सभी छात्रों ने अपनी सफ लता का श्रेय संस्थान की मजबूत शिक्षा प्रणाली, अनुशासित प्रबंधन, नियमित अभ्यास परीक्षाएं तथा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

बंसल क्लासेस 67 फीसदी परिणाम
बंसल क्लासेस से जेईई मैन में कुल 963 में से 647 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। परीक्षा परिणाम 67 प्रतिशत रहा। टॉप 100 में 2 स्टूडेंट्स डीएलपी पवन गोयल छठी रैंक, एआईआर-13 पर लय जैन रहे। इनके अलावा गोपाल जैन की रैंक एआईआर -386 व गोविंद जैन की एआईआर 495 रही।


वाइब्रेंट 1200 से अधिक का चयन
वाइब्रेंट एकेडमी का परिणाम बेहतर रहा है। टॉप 50 में संस्थान के तीन छात्र शामिल हैं। संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार संस्थान के क्लास रूम कार्यक्रम के छात्र अतुल्य कुमार वर्मा ने 17 वीं, अनुभवन सैकिया ने 20 वीं तथा साहिल जैन ने 40 वीं रैंक प्राप्त की है12 छात्रों ने 300 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। संस्थान ने 1200 से अधिक विद्यार्थियों के चयन का दावा किया है।

न्यूक्लियस टॉप 50 में चार विद्यार्थी
न्यूक्लियस एजुकेशन संस्थान के चार विद्यार्थियों ने टॉप 50 में जगह बनाई है। सार्थक बेहेरा ने 29 वीं, शशांक अग्रवाल ने 36 वीं , श्रेया पाठक ने 46 वीं और राघव राज ने 48 वीं रैंक प्राप्त की है। संस्थान के निदेशकों का कहना है कि उनके संस्थान के अधिकतर विद्यार्थी जेईई-मेन परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोचिंग संस्थान के बेहतर शैक्षणिक माहौल को दिया है।

राव आईआईटी तीन हजार का चयन
राव आईआईटी एकेडमी के प्रमुख डॉ. बी.वी. राव के अनुसार टॉप 100 में 4 विद्यार्थियों ने सामान्य वर्ग में बाजी मारी और पार्थ लाटुरिया ने तीसरी रैंक (दो साल डीएलपी कोर्स), शैयांश नागोरी ने 24 वीं, हितेश कंडाला ने 37वीं, आर्यन कुमार ने 47 वीं रैंक प्राप्त की। प्राप्त परिणाम के अनुसार 3000 विद्यार्थियों का सलेक्शन हुआ है। संस्थान ने 71 प्रतिशत परिणाम का दावा किया है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग