23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिषीय के अनुसार मौसम मे होने वाला है, ये बड़ा परिवर्तन-

आद्रा में सूर्य का प्रवेश, मिले खंड वृष्टि के संकेत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 23 Jun 2018, 6:32 PM IST

astrology

astrology

कोटा. इस बार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोग अच्छी बरसात की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जल्द बरसात हो और 40 डिग्री सेल्सियस पार वाली गर्मी व उमस से छुटकारा मिले। बरसात होगी और उमस से छुटकारा भी मिलेगा लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण में विश्वास रखते हैं तो इस वर्ष खंड वृष्टि होने की संभावना है, वहीं अन्न धन भी सामान्य होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक आद्रा में सूर्य प्रवेश, वायु दाब, हवा के रुख समेत समेत विभिन्न लक्षणों के आधार पर बरसात का अनुमान लगाया जाता है। इन आधारों पर निष्कर्ष है कि इस वर्ष खंड वृष्टि होगी। सरकार को अनाज आयात करना पड़ सकता है।

Read More:सर्प के दंश से अधिक विषैली साबित हुई उपचार की लाचार व्यवस्था

इस तरह किया आद्रा में प्रवेश
ज्योतिषाचार्य नागेन्द्र प्रतिहस्त बताते हैं कि शुक्रवार सुबह 11.11 बजे सिंह लग्न में आद्रा नक्षत्र में सूर्य ने प्रवेश किया। बरसात के विभिन्न लक्षणों के आधार पर इस वर्ष अन्न उत्पादन कम होने की आशंका है लेकिन चित्रा नक्षत्र के दिन आद्रा प्रवेश दलहन की उपज अच्छी होने का संकेत देती है।

Read More:आईबी ऑफिसर की जिंदगी की कीमत सिर्फ 20 हजार

जल: इस वर्ष पुष्कर मेघ रहने वाला है, यह अल्पवृष्टि कारक है। कंदमूल फलों की उपज कम होगी और महंगे दामों में बिंकेंगे। जड़ी बूटियों के उत्पादन में भी कमी रहेगी।

Read More:इस थाने में बढ़ता जा रहा हैं रक्षको का अमानवीय व्यवहार

वायु: हवा की तीव्रता पौने 63 प्रतिशत रहेगी। आंधी तूफानों की आशंका। समुद्री तट, पहाड़ी क्षेत्रों में वायु का दबाव अधिक रहेगा, वायु से चलने वाली मशीनों का अधिक उपयोग होगा।

Read More:आखिर कब थमेगा दुष्कर्म का ये सिलसिला

अन्न : अन्न स्तंभ 52.75 प्रतिशत रहने के कारण अनाज सामान्य मात्रा में पैदा होगा। गेहूं, चना, चावल, दलहन इत्यादि का आयात करना पड़ सकता है।
रोहिणी का वास संधि में होने से खंड वृष्टि के बाद भी किसानों की मेहनत सूखेगी नहीं। समय का निवास वैश्य के घर रहेगा। अनाज महंगे हो सकते हैं।

Read More:अंतरमन का दीप जलाता है योग
शासन: इस वर्ष विरोधकृत नामक संवत्सर रहेगा। यह शासन व प्रजा में विरोधाभास पैदा कर सकता है। वहीं शनि की नजर पश्चिम दिशा में होने से पश्चिमी भाग में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


हालांकि गंगा दशमी पर हुआ सूर्य का आद्रा प्रवेश शांति के वातावरण का भी संकेत देता है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग