4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बिहार से कोटा आया फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा

कोटा में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन रविवार को अनन्तपुरा पुलिस ने एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह का खुलासा करने जुटी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 8 Nov 2020, 7:57 PM IST

 फर्जी परीक्षार्थी दीपक शुक्ला

बिहार से कोटा आया फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा

कोटा. कोटा में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन रविवार को अनन्तपुरा पुलिस ने एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह का खुलासा करने जुटी है।

Read More: चोरी हुई 64 किलो चांदी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार


एसपी गौरव यादव ने बताया कि रविवार को अनन्तपुरा क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केन्द्र के बाहर घूम रहा युवक परीक्षा केन्द्र में घुसता उससे पहले ही संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई। उसके पास स्वयं का किसी भी तरह का एडमीट कार्ड नहीं पाया गया तो शक ओर गहरा गया। जब कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम दीपक शुक्ला बिहार निवासी बताया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के ही रामविलास गुर्जर की जगह बिहार से परीक्षा देने कोटा आया है। उसने पूछताछ में यह भी बताया की परीक्षा देने के बदले उसे कुछ पैसे मिलने वाले थे। इस मामले में जिस परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने आया था उससे भी पूछताछ की जाएगी। इसके पास मोबाइल या अन्य कोई सामान नहीं मिला है, शायद कहीं पर रख कर आया होगा। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।