कोटा . इटॉस एजुकेशन प्राइवेट लि. दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले प्रतियोगी छात्रों को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के चलते इटॉस एजुकेशन प्राइवेट लि. अब तमिलनाडु के 492 स्कूलों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करेगा। इसको लेकर बुधवार को चेन्नई में इटॉस एजुकेशन के महाप्रबंधक (व्यवसाय) आशीष सिंह व स्कूल एजुकेशन निदेशक डॉ. एस कन्नप्पन के बीच बुधवार को एमओयू हुआ।