
Demo Pic: Patrika
Kota News: कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय रजत पांडे ने मंगलवार रात प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि रंगपुर पुलिया के नीचे मोबाइल पर बात कर रहे रजत ने अचानक अपने पेट में दो बार चाकू मार लिया। उसके दोस्त उसे तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। रजत के दोस्तों ने बताया कि तीन साल पहले भी उसने एक युवती से जुड़ी परेशानी के चलते हाथ की नसें काट ली थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान के कोटा जिले से एक मामला सामने आया है। जिसमें 30 साल के रजत पांडे नाम का युवक खाना खाकर फोन पर बात कर रहा था। फोन पर बात करने के दौरान गुस्सा आया तो अपने ही पेट में दो बार चाकू मार लिया। घबराए दोस्तों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां ICU में उसका इलाज चल रहा है।
Updated on:
13 Feb 2025, 12:44 PM IST
Published on:
13 Feb 2025, 12:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.