Read More:मुख्यमंत्री ने दावा किया कोटा में हुए 10 हजार करोड़ के कार्य
ऐसा है संग्रहालय
कोटा संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1946 में की गई थी। इसमें बड़वा से प्राप्त तीसरी शताब्दी के यूप स्तंभ, हाड़ौती की प्रतिमाएं, अस्त्र-शस्त्र, लघुचित्र प्रदर्शित हैं। आठवीं शताब्दी की त्रिभंग मुद्रा में सुर सुंदरी, 8वीं शताब्दी की शेषशायी विष्णु, 5वीं शताब्दी की झालरी वादक, मध्य पुरा पाषाण काल के उपकरण, 15 से 19वीं शताब्दी के ग्रन्थ, 18 वीं-19वीं शताब्दी के अस्त्र-शस्त्र समेत कई पुरा महत्व की वस्तुएं हैं। संग्रहालय किशोर सागर तालाब के पास बृजविलास भवन में है। यह संरक्षित स्मारक है।