
जीएसटी से जुड़ी जिज्ञासाओं का किया समाधान
कोटा. कोटा विश्वविद्यालय एवं राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार के जीएसटी और ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें सीजीएसटी उपायुक्त नरेश बुन्देल ने कहा, जीएसटी कर प्रणाली की समस्याओं का समाधान किए जाने के बाद अब यह प्रणाली लोकप्रिय होती जा रही है।
उन्होंने कहा, प्रत्येक नागरिक वस्तु क्रय करते समय दुकानदार से बिल आवश्यक रूप से लें। उन्होंने जीएसटी सम्बन्धी जिज्ञासाओं का मौके पर ही निवारण किया। स्मार्ट सिटी योजना उदयपुर के वित्तीय सलाहकार आबिद खान ई-टेण्डर से जुड़ी विधियां और विभिन्न परिस्थितियों में कैसे निर्णय लें, इस विषय पर उदाहरणों के साथ प्रकाश डाला।
जिला कोषाधिकारी जय कौशिक, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के वित्तीय सलाहकार एस.एन. शर्मा, राजस्थान एकाउंटेंटस एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश जैन ने भी विभिन्न नियमों की जानकारी दी। सेमिनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सन्दीपसिंह चौहान ने की। सह आचार्य डॉ. घनश्याम शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा जीएसटी विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में राजस्थान लेखा सेवा की अधिकारी पूनम मेहता, उप कुलसचिव डॉ. प्रवीण गोयल, एन.एल. नागर और लेखाधिकारी देवेन्द्र चौहान सहित कई प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
Published on:
29 Jul 2018, 11:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.