9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
विधायक प्रह्लाद गुंजल भूले भाषा की मर्यादा, रामगंजमंडी विधायक के खिलाफ की अमर्यादित टिप्पणी
Play video

विधायक प्रह्लाद गुंजल भूले भाषा की मर्यादा, रामगंजमंडी विधायक के खिलाफ की अमर्यादित टिप्पणी

कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के सामने कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल और रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल झगड़ पड़े।
Google source verification

कोटा. कलक्ट्री स्थित टैगोर हॉल में शनिवार को हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के सामने कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल और रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल झगड़ पड़े। गुंजल ने विधायक मेघवाल से अपशब्द कहे, गुंजल ने कहा कि विधायक चंद्रकांता मेघवाल को बोलने का कोई हक़ नहीं है ।

Read More: ‘चैकिंग मिले तो अपनी बता देना’ कुछ इस तरह टैक्स बचा रही ‘टैक्सियां’

इस पर मेघवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि आपको दलित महिला विधायक का सम्मान करना नहीं आता। मुझस दिक्कत है तो भाजपा से हटा दो, पर एेसा न बोलें। दरअसल विधायक भवानी सिंह राजावत और चंद्रकांता मेघवाल ने अधिकारियों से कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। किसी व्यक्तिगत कार्य को महत्व नहीं दिया जाए। उन्होंने बिना नाम लिए विधायक गुंजल के पैतृक गांव में और उनके आवास के आसपास विकास कार्य करने का मुद्दा उठाया था। इस पर गुंजल भड़क गए। हंगामे के समय जिला कलक्टर गौरव गोयल और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कृषि मंत्री बमुश्किल दोनों विधायकों को चुप किया। इसके बाद ही शहर के दूसरे मुद्दों पर चर्चा हो पाई।