26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: कोटा में पुलिस का तांडव, बेगुनाहों को भी घसीट-घसीट कर मारा

अजय आहूजा नगर उडि़या बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दो दिन पहले बेगुनाह लोगों को भी बुरी तरह से पीटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 3 Oct 2017, 2:02 AM IST

Lathi charge in Kota

पीडि़त लोगों से पुलिस कार्रवाई की जानकारी लेते पटवारी।

कोटा . अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित अजय आहूजा नगर उडि़या बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दो दिन पहले कई बेगुनाह लोगों को भी बुरी तरह से पीटा, जबकि उनके घर घटनास्थल से काफी दूर हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों ने पुलिस पर पथराव किया व गाडि़यों में तोडफ़ोड़ की। इस पर लोगों को खदेड़ा था। एसपी ने इस मामले की जांच एएसपी को सौंपी है।

27 सितम्बर की रात उडि़या बस्ती निवासी 16 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पूछताछ के बाद वारदात करने वालों की पुष्टि होने पर दो नाबालिगों को निरुद्ध किया था। जिन्हें बाल न्यायालय में पेश करने के बाद सम्प्रेषण गृह भेज दिया। बस्ती के कुछ लोगों का आरोप है कि पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपित युवक को छोड़ दिया। गुस्साए लोग आरोपित युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर शनिवार रात को उसके घर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बस्ती के लोगों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ जमकर मारपीट की।

Read More: Video: पूरो दशहरो बिगाड़ क् रख द्यो- दरीखाने में जनता के मुद्दों पर मुखर दिखे बृजराज सिंह



सामने आए मारपीट के शिकार
स्थानीय शांतिभाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी गर्भवती बहू को धक्का दिया। वहीं तुलसी का कहना था कि पुलिस उसके पुत्र मंगल को जबरन पकड़कर ले गई। उसके साथ मारपीट की। गुड्डू का कहना है कि वह मजदूरी कर घर जा रहा था। पुलिस ने डंडा मारा जिससे उसके कंधे पर चोट लगी है।


19 जने गिरफ्तार
एसपी अंशुमान भौमिया ने बताया कि बस्ती के डेढ़-दो सौ लोग शनिवार रात को एक युवक के घर में घुसकर उससे मारपीट करने व घर को जलाने पर आमादा थे। सूचना पर अनंतपुरा सीआई अनिल जोशी समेत पुलिस मौके पर पहुंची और उस युवक को सुरक्षित निकालकर लाई। बस्ती के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे पुलिसकर्मियों के चोटें लगी। बस्ती में हंगामा करने पर पुलिस ने २३ लोगों को शांतिभंग में पकड़ा था, लेकिन बाद में युवक की ओर से उनके घर में घुसकर मारपीट व घर में हमला करने व उपनिरीक्षक रामकरण की ओर से पुलिस पर पथराव करने व गाडि़यों में तोडफ़ोड़ करने के दो मुकदमे दर्ज किए थे। उन मुकदमों में 19 नामजद लोगों को गिरफ्तार किया है।

Read More: परिन्दों की अदाओं ने मोहा प्रकृति प्रेमियों का मन



पुलिसकर्मियों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
उधर, सूत्रों के अनुसार अजय आहूजा नगर में घरों से महिला और बच्चों को बाहर निकालकर बेरहमी से पीटने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।

Read More: कभी देखी हैं परिंदों की ऐसी अटखेलियां, देखिए कोटा की वाइल्ड लाइफ की जीवंत तस्वीरें...


जयपुर ने मांगी जानकारी, बस्ती पहुंचा पटवारी
घटनाक्रम की जानकारी लेने के लिए राजस्व विभाग के पटवारी अरविंद गुप्ता उडि़या बस्ती पहुंचे। उन्होंने पुलिस पिटाई में चोटिल लोगों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। गुप्ता का कहना था कि जयपुर से उनके अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी लेने के लिए भेजा है। पीडि़त लोगों ने पटवारी को पूरे मामले की जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग