22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य में फिसड्डी साबित हुई कोटा संभाग की पुलिस

राज्य के 40 जिलों में लम्बे समय तक टॉप पांच में रहने वाली कोटा संभाग की पुलिस दिनों दिन फिसड्डी होती जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 11 Jun 2018, 12:23 PM IST

kota police

राज्य में फिसड्डी साबित हुई कोटा संभाग की पुलिस

कोटा. पुलिस के रवैये में आए बदलाव और आमजन के हित में काम नहीं करने की शिकायतों का नतीजा साफ नजर आ रहा है। राज्य के 40 जिलों में लम्बे समय तक टॉप पांच में रहने वाली कोटा संभाग की पुलिस दिनों दिन फिसड्डी होती जा रही है। पुलिस की मासिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट ही इसकी हकीकत बयां कर रही है। मई की रिपोर्ट में कोटा ग्रामीण ही राज्य में पहले नम्बर पर रहकर अभी भी सिरमौर बना हुआ है। जबकि संभाग के अन्य 4 जिले टॉप पांच से बाहर हो गए हैं।

आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगा माली समाज


करीब दो साल पहले शुरू किए पुलिस के मासिक कार्य मूल्यांकन में कुछ समय पहले तक जहां राज्य में कोटा संभाग के पांचों जिले टॉप पांच में स्थान बनाए हुए थे। कभी कोटा शहर नम्बर रहा तो कभी कोटा ग्रामीण। जबकि बूंदी, बारां व झालावाड़ भी टॉप 5 में ही जगह बनाए हुए थे। इसके बाद कोटा शहर नम्बर दो पर भी रहा। लेकिन वर्तमान में कोटा संभाग पुलिस की कार्यप्रणाली दिनों दिन कमजोर होती जा रही है।

मई 2018 की मासिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट पर नजर डालें तो कोटा ग्रामीण ही एक मात्र ऐसा जिला है जो अभी भी 94.50 अंक के साथ नम्बर एक पर अपना कब्जा बनाए है। जबकि शेष अन्य चारों जिले काफी नीचे पहुंच गए हैं।

रसोई तक पहुंची किसानों के गुस्से की आंच


7 से 14 तक नम्बर पर पहुंचे चारों जिले
मई की रिपोर्ट के अनुसार संभाग के शेष 4 जिले टॉप 5 से खिसककर 7 से 14 नम्बर तक पहुंच गए हैं। राज्य के 40 जिलों में से कोटा शहर पुलिस 63.63 अंक के साथ 7वें स्थान पर है। जबकि 62.41 अंक के साथ झालावाड़ 8वें, 59.61 अंक के साथ बारां 9वें और 48.79 अंक के साथ बूंदी जिला 14वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि 2.70 अंक के साथ भरतपुर जिला सबसे नीचे 40वें स्थान पर है।

अब मुश्किल में फंसे राजावत, पीएम तक पहुंची शिकायत


पहले यह थी स्थिति
वर्ष 2017 में कोटा शहर अगस्त व नवम्बर में राज्य में पहले स्थान पर जबकि कोटा ग्रामीण दूसरे स्थान पर रहा था। इसके अलावा अधिकतर महीनों में कोटा ग्रामीण ही नम्बर एक पर बना हुआ था। एक-दो महीनों में बूंदी को छोड़कर अधिकतर समय संभाग के ही पांचों जिले टॉप 5 में रहे थे। बूंदी जिला ही कभी 8 व 9वें स्थान तक
पहुंचा था।